Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकारी तंत्र की लापरवाही से परेशान ग्रामीणों ने खुद शुरू किया मार्ग निर्माण कार्य
  • देहरादून

सरकारी तंत्र की लापरवाही से परेशान ग्रामीणों ने खुद शुरू किया मार्ग निर्माण कार्य

RNS INDIA NEWS 07/06/2022
rns featured image new

विकासनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत बाड़वाला पंचायत की राजावाला-बीस बीघा बस्ती के बाशिंदों ने खुद ही करीब एक किमी लंबे मार्ग निर्माण का बीड़ा उठाया है। स्थानीय बाशिंदों का कहना है पक्का मार्ग नहीं होने से हर बरसात में मार्ग पर कीचड़ फैल जाता है, जिससे कई दुर्घटनाएं होती हैं। सरकारी तंत्र की लापरवाही से आजिज आकर अब ग्रामीणों ने बरसात से पूर्व मार्ग निर्माण कार्य पूरा करने की ठानी है। इसके ग्रामीणों ने चंदा कर श्रमदान से निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

बाड़वाला पंचायत की राजावाला-बीस बीघा बस्ती में करीब पचास परिवार निवास करते हैं। मुख्य मार्ग से इस बस्ती को जाने वाला एक किमी लंबा मार्ग बस्ती की बसागत से ही कच्चा पड़ा हुआ है। इस क्षेत्र में लाल मिट्टी होने के कारण बरसात में पूरे मार्ग पर कीचड़ फैल जाता है, जिससे राहगीरों के साथ ही वाहन भी फिसलने लगते हैं। स्थानीय निवासी गोपाल ठाकुर, शरद कुमार, वलबीर चौहान, शंकर सिंह थापा, अर्जुन सिंह थापा, जनक सिंह, सीता सिंह, सरोज, अमृता, सावित्री, आशा देवी आदि ने बताया कि हर साल बरसात में मार्ग चलने के लिए पूरी तरह बंद हो जाता है। जिससे बरसात के तीन माह आवागमन में परेशानी होती है। बस्ती के बच्चों को स्कूल तक पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। बस्ती में किसी के बीमार पड़ने पर उसे अस्पताल ले जाने में भी परेशानी होती है। करीब एक दशक से स्थानीय जन प्रतनिधियों से मार्ग निर्माण की गुहार लगाई जा रही थी, लेकिन ग्रामीणों की समस्या की ओर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते उन्होंने खुद चंदा कर निर्माण सामग्री एकत्र की और अब निर्माण कार्य श्रमदान से शुरू कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
Next: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.