Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
  • देहरादून

चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

RNS INDIA NEWS 07/06/2022
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर बाजार में पुराने अस्पताल के गेट से चोरी हुई बाइक के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मेहताब अंसारी पुत्र अब्दुल हमीद निवासी धर्मावाला सहसपुर ने 28 मई को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने दोपहर में पुराना सहसपुर अस्पताल के बाहर गेट पर बाइक पार्क की थी। वह किसी काम से चले गए थे। कुछ देर बाद जब वापस लौटे तो बाइक वहां पर नहीं मिली। इधर- उधर तलाशने के बाद उन्होंने बाइक चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही मुखबिर सतर्क किये। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आसन नदी पुल के पास से आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विनोद सिंह राणा ने बताया कि आरोपी शाहबाज पुत्र शेरदिन निवासी ग्राम माजरी थाना सहसपुर के खिलाफ चोरी का मुकदमा तरमीम कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में एसआई ओमवीर सिंह, कांस्टेबल नवबहार, नरेश पंत शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लच्छीवाला पिकनिक स्पॉट पर पहुंच रहे रिकार्ड पर्यटक
Next: सरकारी तंत्र की लापरवाही से परेशान ग्रामीणों ने खुद शुरू किया मार्ग निर्माण कार्य

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.