Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सरकारी राशन की दुकानों से मिलेगा अब टेक होम राशन और कुक्ड फूड
  • ऊधम सिंह नगर

सरकारी राशन की दुकानों से मिलेगा अब टेक होम राशन और कुक्ड फूड

RNS INDIA NEWS 03/01/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। आंगनबाड़ी केंद्र की माता समिति के माध्यम से वितिरत होने वाला टेक होम राशन और कुक्ड फूड अब सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरणों में है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने ऊधम सिंह नगर के सभी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के सूचना शासन को भेज दी है। उन्होंने बताया कि यह केंद्र सरकार की योजना है। जिसमें एफसीआई और राज्य सरकार के बीच एमओयू साइन होना बाकी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह वर्ष मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
निदेशालय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने राज्य के समस्य जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभागों को पत्र जारी कर योजना की जानकारी दी है। पत्र से गेंहू आधारित पोषाहार कार्यक्रम के संचालन और क्रियान्वयन की जानकारी दी गई है। जिसमें गेहूं/चावल फॉर्टीफाइड एवं मोटा अनाज भारत सरकार की ओर से अनुपूरक पोषाहार कार्यक्रम में दिया जाएगा। राज्य में लागू वर्तमान व्यवस्था से हटकर अब गेहूं आधारित पोषाहार कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्रों से लाभार्थियों को दिया जाएगा। यह योजना पांच दिसंबर से लागू की गई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मोटा अनाज जिसमें मडुवा, मोटी दालें शामिल हैं। उसकी राज्य में क्या उपलब्तधता है यह देखा जा रहा है। इसमें लाभार्थी को माह में तीन किलो चावल, दो किलो गेहूं जो कि फोर्टिफाइड होगा इसके अलावा एक किलो मंडुवा दिया जाएगा। जो उपलब्धता के अनुसार मोटा अनाज होगा।

नवंबर तक दिया गया कुक्ड फूड
नवंबर तक तीन वर्ष से छह वर्ष तक के आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों को कुक्ड फूड दिया गया है। टीएचआर का जो भी राशन वितरित किया गया है। उसका बजट आने के बाद धनराशि माता समितियों को जारी की जाएगी। अब आगे केंद्र सरकार की योजना के अनुरूप ही पांच किलो राशन का वितरण किया जाएगा।
– उदय प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस के डीडीहाट जिला अध्यक्ष मनोहर टोलिया का हुआ स्वागत
Next: पॉलीटेक्निक का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.