Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकारी नौकरियों में धांधली से बेरोजगार युवाओं का गुस्सा, डिग्री की प्रतिलिपियां फूंकी
  • देहरादून

सरकारी नौकरियों में धांधली से बेरोजगार युवाओं का गुस्सा, डिग्री की प्रतिलिपियां फूंकी

RNS INDIA NEWS 05/09/2022
rns featured image new

बोले, माफी के लायक नहीं बैकडोर से नौकरी देने वाले राजनीतिक दलों के नेता

ऋषिकेश। सरकारी नियुक्तियों में धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ सोमवार को बेरोजगार युवाओं ने प्रदर्शन किया। त्रिवेणीघाट परिसर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर जनाक्रोश रैली निकाली गई। घाट चौक पर बेरोजगारों ने डिग्री की प्रतिलिपियां फूंकी। विधानसभा में बैकडोर से हुई भर्तियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने और नई भर्ती को पारदर्शिता से करवाने की मांग की। सोमवार को बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा ऋषिकेश के त्रिवेणीघाट परिसर में एकत्रित हुए। उत्तराखंड में सरकारी नियुक्तियों में धांधली का विरोध करते हुए नारेबाजी की। सांकेतिक धरना प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित बेरोजगार युवाओं ने कहा कि बैकडोर से नौकरी देने वाले राजनीतिक दलों के नेता माफी के लायक नहीं है। ऐसे नेताओं का बहिष्कार किया जाना चाहिए। सरकार से मांग करते हुए कहा कि अधीनस्थ चयन आयोग की विवादित भर्तियों को निरस्त कर गड़बड़ी के दोषी व्यक्तियों को कड़ी सजा दी जाए। संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर उत्तराखंड में भी परीक्षाओं की एक निर्धारित प्रणाली लागू की जाए। उत्तराखंड में बीते कई दिनों से हो रही भर्तियों में धांधलियों का खुलासा और बेरोजगारों के साथ हो रहे छलावे से मेहनत से शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र आक्रोशित है। जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलेगी बेरोजगार युवाओं का आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में हिमांशु रावत, पंकज, रमेश कपरूवाण, विजय आजाद, संजय सिल्सवाल, राजेश कुमार, रविंद्र, बृजेश, अभिषेक, आकांक्षा, मुस्कान, अंकित, आकाश, अतुल ध्यानी, मंयक बुटोला, सुरेंद्र, पुजा, सौरभ , बीरबल, गोविंद, गोपाल, मोनिका, दीपक आदि शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेडी ने भू-कानून समिति की लचर रिपोर्ट पर उठाए सवाल
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर फंदे से लटका मिला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.