Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकारी जमीन मिली और माफिया ने बेच दी…., भू-कानून की रिपोर्ट अब मई आखिर तक
  • देहरादून

सरकारी जमीन मिली और माफिया ने बेच दी…., भू-कानून की रिपोर्ट अब मई आखिर तक

RNS INDIA NEWS 05/05/2022
rns featured image new

देहरादून। राज्य गठन के बाद अब तक निवेश व अन्य उद्देश्यों के लिए दी गई सरकारी जमीन को किस तरह से खुर्द बुर्द किया गया इसका सच यदि आप जानोगे तो निश्चित रूप से आप हैरान हुए बिना रह नहीं सकोगे। जी हां इन जमीनों का सच सामने आया तो भू कानून के अध्ययन और परीक्षण के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति के पांव तले जमीन खिसक गई। कई जिलों से मिली रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया है कि कुछ मामलों में जमीन जिस मकसद के लिए आवंटित कराई गई, उस पर मुनाफा कमाने के लिए कुछ और ही बना दिया गया। इंडस्ट्री लगाने के नाम पर ली गई भूमि पर प्लाटिंग तक कर दी गई।

यह खुलासा भू कानून के अध्ययन और परीक्षण के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति के जिलों से मांगे गए ब्योरे से हुआ है। करीब पांच अहम बैठकें करने के बाद समिति ने वर्ष 2003-04 के बाद राज्य में विभिन्न उद्देश्यों के नाम पर मुफ्त, रियायती दरों व अन्य सर्किल दरों पर आवंटित भूमि के उपयोग के संबंध में सभी जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी।
समिति यह पता लगाना चाहती थी कि निवेश और सामाजिक कार्यों के नाम पर आवंटित भूमि की वर्तमान स्थिति क्या है? क्या उस पर निवेश हुआ? जिस उद्देश्य से भूमि ली गई, क्या उसे पूरा किया गया? इंडस्ट्री लगी तो कितने लोगों को रोजगार दिया गया? कितने भूखंड हैं, जहां अब तक कुछ नहीं हुआ? ऐसे तमाम पहलुओं पर जिलाधिकारियों से सूचना मांगी गई थी।

रिपोर्ट का गहराई से अध्ययन होना बाकी
समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि कुमाऊं के बाद गढ़वाल के सभी जिलों से रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। हालांकि अभी रिपोर्ट का गहराई से अध्ययन होना बाकी है, लेकिन जो तथ्य सामने आए हैं, उनके मुताबिक 2007 में ली गई भूमि जिस उद्देश्य से दी गई, उसपर वह नहीं हुआ। कुछ मामलों में भूमि इंडस्ट्री के लिए ली गई, लेकिन उस पर प्लाटिंग कर दी गई। समिति यह भी दिखेगी कि किन कारणों से भूमि का सही उपयोग नहीं हो पाया। यह भी देखा जाएगा कि ये कारण कितने व्यावहारिक और उचित हैं।

जमीन के दुरुपयोग पर उठते रहे हैं सवाल
पिछले कई वर्षों से सरकार से सस्ती दरों पर भूमि लेकर उसका दुरुपयोग करने की शिकायतें और सवाल उठते रहे हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भी आवंटित भूमि को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग उठाई थी। भू-कानून का मसला उठने के बाद इस मांग ने दोबारा से जोर पकड़ा है।

भू कानून की रिपोर्ट अब मई आखिर तक
समिति भू कानून के अध्ययन और समीक्षा को लेकर अब तक करीब पांच बैठकें कर चुकी है। समिति ने लोगों से भी सुझाव मांगे थे। अब तक समिति के पास 200 से अधिक सुझाव पहुंच चुके हैं, जिनका अध्ययन हो चुका है। अब जिलों से भूमि की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद समिति की मई के पहले हफ्ते में बैठक होगी। इस बैठक के बाद समिति मई के अंतिम सप्ताह तक अपनी सिफारिशें तय कर देगी। इस अवधि में या जून के पहले हफ्ते में समिति सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कल आएगी केवि में दाखिलों की दूसरी लिस्ट
Next: सावधान: यहां घूम रहे हैं फर्जी ट्रेवल एजेंट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.