Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सरकार ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की निगरानी के लिए बनाई 5 सदस्यीय समिति
  • राष्ट्रीय

सरकार ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की निगरानी के लिए बनाई 5 सदस्यीय समिति

RNS INDIA NEWS 27/11/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट से जुड़े सभी काम समय पर पूरे हो सकें, इसकी निगरानी के लिए सरकार ने वित्त विभाग के पूर्व सचिव रतन पी. वाटल की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं को लेकर काम कर रही तमाम एजेंसियों के बीच बेहतर तरीके से समन्वय स्थापित करने के लिए सेंट्रल विस्टा ओवरसाइट कमेटी का गठन किया गया है। यह समिति सेंट्रल विस्टा के लिए चल रहे विभिन्न कामों की प्रगति पर नजर बनाए रखेगी ताकि सभी काम समय पर पूरे हो सकें। इस निगरानी समिति को काम की गुणवत्ता पर भी नजर बनाए रखने का दायित्व दिया गया है।
मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, यह निगरानी समिति समय-समय पर काम की गुणवत्ता और प्रगति की स्वतंत्र समीक्षा के लिए साइट का दौरा करेगी, नियमित अंतराल पर बैठक करेगी और मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट और सुझाव देती रहेगी।
मंत्रालय द्वारा 25 नवंबर को जारी किए गए ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक डिप्टी कैग पीके तिवारी, एल एंड टी के पूर्व निदेशक शैलेन्द्र रॉय, आईआईटी दिल्ली की प्रोफेसर मौसम के अलावा केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के संयुक्त सचिव को समिति में शामिल किया गया है।
सरकार द्वारा जारी किए गए ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार इस सेंट्रल विस्टा ओवरसाइट कमेटी का गठन 2 वर्षो या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) के लिए किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश से दक्षिणी राज्यों में तबाह हुआ जन-जीवन, इस महीने 172 लोगों की मौत
Next: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, बच्ची की हालत नाजुक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.