Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • सरकार की मार्च तक वैपकॉस का आईपीओ लाने की योजना
  • अर्थ जगत

सरकार की मार्च तक वैपकॉस का आईपीओ लाने की योजना

RNS INDIA NEWS 07/09/2021
default featured image

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी वैपकॉस का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) अगले साल मार्च के अंत तक आ सकता है। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने आईपीओ के जरिये वैपकॉस में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के लिए पंजीयक तथा विज्ञापन एजेंसी की नियुक्ति को फरवरी में निविदा निकाली थी। जल शक्ति मंत्रालय के तहत आने वाली वैपकॉस जल, बिजली और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों के लिए परामर्शक, इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण सेवाएं उपलब्ध कराती है। कंपनी अफगानिस्तान और अन्य देशों को भी अपनी सेवाएं देती है। अधिकारी ने कहा कि महामारी की वजह से आईपीओ में कुछ विलंब हुआ है। कंपनी अपने विदेशी परिचालन के आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया में है। हमें उम्मीद है कि मूल्यांकन का काम दो माह में पूरा हो जाएगा। इसके अलावा सरकार राष्ट्रीय बीज निगम (एनएससी) में आईपीओ के जरिये अपनी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री की तैयारी कर रही है। इस हिस्सेदारी बिक्री को सलाहकार की नियुक्ति के लिए सरकार ने बोलियां मांगी हैं। सरकार ने 2021-22 में विनिवेश के जरिये 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। अभी तक सरकार एक्सिस बैंक, एनएमडीसी लि.और हुडको में हिस्सेदारी बिक्री के जरिये 8,300 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुआ झगड़ा क्रॉस केस दर्ज
Next: 75 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी! रिटर्न दाखिल करने में मिली छूट

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.