Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुआ झगड़ा क्रॉस केस दर्ज
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुआ झगड़ा क्रॉस केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 07/09/2021
rns featured image new

आरएनएस सोलन(परवाणू) :
थाना परवाणू में अमित ठाकुर पुत्र कमलेश ठाकुर निवासी गांव अम्बोटा परवाणू ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले रात करीब 9:15 बजे रोहन व अशोक ने अमित के पिता के कार्यालय के गेट पर डंडे व लातें मारी थी। रविवार शाम जब वह रोहन व अशोक सेक्टर 5 पुल के पास आए जहां इसने उनसे पूछा कि तुमने उस दिन कार्यालय के गेट पर लातें क्यों मारी। जिस पर दोनों ने अमित व उसके मित्र गौरव के साथ हाथापाई की जिस पर वहां मौजूद लोगों ने इन्हें छुड़वा दिया। इसके आधे घंटे बाद रोहन व अशोक अपने साथ कालका के लड़के लेकर आए जिनकी संख्या 15-16 के करीब थी जिनके हाथों में डंडे व लोहे की रॉड थी। उन्होंने आते ही अमित व उसके मित्र गौरव, सौरव व अभिषेक को मारना शुरू कर दिया। इस झगड़े में इन चारों को काफी चोटें आईं। जिन्होने जाते-जाते इन सभी को जान से मारने की भी धमकियां दी। वहीँ दूसरी और रोहित सोनकर (36 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र सोनकर रिहाइश खटीक मोहल्ला कालका ने मारपीट की शिकयत दर्ज कराई है। रोहित ने अपनी शिकायत में लिखा की रविवार को समय करीब 5.15 बजे शाम को सेक्टर 5 ओम स्वीट के पास सड़क पर अशोक पांडे, रोहन, रोहित सोनकर, अश्वनी सोनकर पहुंचे । क्योंकि समय करीब 4.30 बजे शाम इसे अशोक पांडे की कॉल आई कि इसे और रोहन को अमित, सौरव, गौरव, अभिषेक और निर्मल ने बुरी तरह मारा है, जब यह चारों ओम स्वीटस के पास पहुंचे वहां उन पांचों के साथ अन्य के हाथों में डंडे व लोहे की रॉड थी। जैसे ही इन्होंने उनसे पूछना चाहा कि तुमने रोहन और अशोक को क्यों मारा तो उन्होंने बिना इनकी बात सुने ही इन चारों पर डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस झगड़े में इन्हें करीब 20-25 व्यक्तियों ने मारा है तथा इन्हें गालियां दी व जान से मारने की धमकियां दी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों धारा 323, 506,147, 148, 149, आईपीसी के अंतर्गत क्रॉस केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 7 सितम्बर
Next: सरकार की मार्च तक वैपकॉस का आईपीओ लाने की योजना

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
  • बाजपुर में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा, लेवड़ा नदी में मॉकड्रिल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.