Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकार द्वारा स्कूलों को खोलने के ऐलान के बाद निजी स्कूल संचालक चिंताग्रस्त
  • देहरादून

सरकार द्वारा स्कूलों को खोलने के ऐलान के बाद निजी स्कूल संचालक चिंताग्रस्त

RNS
RNS INDIA NEWS 02/10/2020
rns featured image new

देहरादून । सरकार के स्कूलों को 15 अक्तूबर से चरणबद्ध खोलने के ऐलान के बाद निजी स्कूल संचालक चिंताग्रस्त हैं। उनका कहना है कि वे स्कूल तो खोल देंगे, लेकिन अगर किसी बच्चे को कोरोना होता है तो इसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। प्रिंसिपल प्रोग्रेसिव स्कूल्स एसोसिएशन ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर सभी शिक्षकों को कोरोना वॉरियर घोषित करने के साथ ही उन्हें बीमा का लाभ देने की मांग भी की है।
हम तभी स्कूल खोलेंगे, जबकि कोरोना होने की सूरत में स्कूल की जिम्मेदारी न मानी जाए। इसके अलावा शिक्षकों को कोरोना वॉरियर घोषित किया जाए। यह पैरेंट्स की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने बच्चों को रोजाना चेक करके भेजें। अपने आसपास में कोरोना होने की सूरत में बच्चे को स्कूल न भेजे। शिक्षकों का बीमा होना चाहिए। हमनें सरकार को पत्र भेजा है। सरकार हमारी बात मानेगी तो हम निश्चित तौर पर स्कूल खोलेंगे। कहीं ऐसा न हो कि कोरोना होने की सूरत में स्कूल के प्रिंसिपल को जेल में डाल दें। -प्रेम कश्यप, अध्यक्ष, प्रिंसिपल प्रोग्रेसिव स्कूल्स एसोसिएशन
हम चाहते हैं कि स्कूल जल्द से जल्द खुलें। बच्चों और स्कूल दोनों का नुकसान हो रहा है। लेकिन हम किसी भी सूरत में बच्चों के स्वास्थ्य का रिस्क नहीं लेना चाहेंगे। अगर कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी स्कूल की कतई नहीं होनी चाहिए। बाकी सरकार के नियमों के हिसाब से हम स्कूल खोलने को तैयार हैं। -छाया खन्ना, अध्यक्ष, सीबीएसई सहोदय कांप्लेक्स
मेरे हिसाब से स्कूल खोलने का यह उचित समय नहीं है। अभिभावकों की राय लेना भी जरूरी होना चाहिए। तभी आगे की रणनीति बनाई जा सकती है। -डीएस मान, चेयरमैन, दून इंटरनेशनल स्कूल
मौजूदा स्थिति में स्कूल आने वालों बच्चों को हम कोरोना से कैसे बचाएंगे। सरकार पहले कोरोना पर फोकस करके रणनीति बनाए, तो हम तैयार हैं।
-मदनजीत सिंह, वाइस प्रेसीडेंट , द एशियन स्कूल
कोरोना का खतरा है, इसमें कोई दोराय नहीं है, लेकिन पढ़ाई भी जरूरी है। फिलहाल रोस्टर के हिसाब से 10वीं, 12वीं के बच्चों को ही स्कूल बुलाया जाए। अभिभावक नहीं चाहते तो हम ऑनलाइन क्लास का विकल्प भी देंगे। -बीके सिंह, प्रिंसिपल, दिल्ली पब्लिक स्कूल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देशभर में लागू हुए हलवाई की दुकान पर नए नियम
Next: विधायक दुष्कर्म प्रकरण में सिनर्जी अस्पताल कर्मचारियों के बयान दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.