Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सर्दियों में किसानों के लिए नर्सरी तैयार करने के लिए वीएल पॉलीटनल एक सस्ता उपयुक्त और लाभदायक विकल्प
  • अल्मोड़ा

सर्दियों में किसानों के लिए नर्सरी तैयार करने के लिए वीएल पॉलीटनल एक सस्ता उपयुक्त और लाभदायक विकल्प

RNS INDIA NEWS 20/10/2023
rns featured image new

विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान का वीएल पॉलीटनल के निर्माण तथा विक्रय के लिए समझौता

अल्मोड़ा। पराशर एप्रोटेक बायो प्रा. लिमिटेड, मोहनकुंज अपार्टमेंट वाराणसी, उत्तर प्रदेश से वीएल पॉलीटनल के निर्माण के लिए विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान द्वारा लिखित समझौता किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में सर्दी के मौसम में पाला पड़ने से सब्जियों, फूलों और अन्य उच्च मूल्य वाली फसलों की नर्सरी में धीमा अंकुरण और वृद्धि होती है। जिससे किसानों को समय पर रोपाई की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नर्सरी विफल होने से किसानों को आर्थिक नुकसान होता है, नर्सरी की दोबारा बुआई करने से देरी होने से उत्पादन कम हो जाता है। ऐसी परिस्थितियों में किसानों के लिए नर्सरी तैयार करने के लिए वीएल पॉलीटनल एक सस्ता उपयुक्त और लाभदायक विकल्प हो सकता है और विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के कृषि वैज्ञानिकों ने एक उच्च मूल्य की नर्सरी तैयार करने के लिए स्टील पाइप से बने “वीएल पॉलीटनल का नसरी के एक सुरक्षात्मक संरचना के रूप में विकसित किया है। वीएल पॉलीटनल अर्धवृत्ताकार आकार का है जिसके लिए 2 वर्ग मीटर के जमीन क्षेत्रफल की आवश्यकता होती है और कुल उपलब्ध क्षेत्र 4 वर्ग मीटर है। यह स्टील पाइप और यूवी पॉलीथीन से बना है और इसकी कीमत 6000 रुपये है। नर्सरी उगाने के लिए सर्दियों में इसके प्राथमिक उपयोग के अलावा किसान इसका उपयोग बारिश के मौसम में अपने खेत की उपज को सुखाने और दकने के लिए भी कर सकते हैं। यह पॉलीटनल परिवहन में भी बहुत आसान है। वीएल पॉलीटनल के उत्पादन तथा विक्रय के लिए उक्त कम्पनी के साथ 19 अक्टूबर को हुए समझौते में विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त, डॉ निर्मल कुमार हेडाउ अध्यक्ष आई.टी.एम.यु, डॉ बृजमोहन पांडे प्रभागाध्यक्ष फसल उत्पादन प्रभाग तथा कंपनी के निदेशक पूर्णेन्द्र शेखर पांडे ने हस्ताक्षर किये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने नदी में बह रहे व्यक्ति को बचाया
Next: रुद्रनाथ की विग्रह डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर

Related Post

holiday avkash chhutti
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.