Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • सर्दियों में खतरनाक हो सकता है कोरोना
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

सर्दियों में खतरनाक हो सकता है कोरोना

RNS INDIA NEWS 18/10/2020
Corona new

वायरस की दूसरी लहर संभव: नीति आयोग

नई दिल्ली,18 अक्टूबर (आरएनएस)। भारत में सर्दियों के मौसम में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर देखने को मिल सकती है। कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में शामिल भारत के लिए यह चिंता का विषय है। देश पहले से ही वायरस का दंश झेल रहा है और अगर महामारी दूसरी लहर आती है तो स्थिति अधिक बिगड़ सकती है।
कोरोना वायरस महामारी से निपटने के प्रयासों में समन्वयन के लिए गठित विशेषज्ञ पैनल के प्रमुख और नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने कहा है कि हम सर्दी के मौसम में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका से इनकार नहीं कर सकते हैं। वैक्सीन को लेकर उन्होंने कहा, एक बार वैक्सीन आ जाए, उसके बाद उसे नागरिकों को उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं। पॉल ने कहा कि पिछले तीन सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों और इससे होने वाली मौतों में कमी आई है। उन्होंने कहा, कोरोना महामारी अधिकतर राज्यों में स्थिर हो रही है। हालांकि, पांच राज्य (केरल, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल) और तीन-चार केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां अभी भी संक्रमण में बढ़ोतरी हो रही है। वी के पॉल कोविड-19 के लिए वैक्सीन प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (एनईजीवीएसी) का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके मुताबिक, भारत अभी तक बेहतर स्थिति में है, लेकिन देश को अभी लंबा रास्ता तय करना है क्योंकि 90 फीसदी लोग अभी भी कोरोना वायरस संक्रमण के लिए अतिसंवेदनशील हैं।
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की संभावना को लेकर पॉल ने कहा कि सर्दियों का मौसम आ रहा है। यूरोप भर के देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हो रही है। हम इस संभावना (सर्दियों में कोरोना की दूसरी लहर) से इनकार नहीं कर सकते हैं। बहुत सी चीजें हो सकती हैं और हम अभी भी वायरस के बारे में सीख रहे हैं। कोरोना वैक्सीन के उपलब्ध होने के बाद इसके भंडारण और वितरण को लेकर पॉल ने कहा, भारत में एक हद तक पर्याप्त कोल्ड स्टोरेज की सुविधा है और इसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा, एक बार जब वैक्सीन आ जाएगी तो उसे नागरिकों तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं और उन परिस्थितियों में संसाधनों के बारे में कोई चिंता नहीं है।
नवरात्रि में अपनी भूमिका और जिम्मेदारी समझें लोग: हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने लोगों से अपील की है कि वो नवरात्रि के दिनों में भी कोरोना के प्रति अपनी जिम्मेदारी और भूमिका को ध्यान में रखें। जब भी प्रार्थना करें तो कोरोना योद्धाओं के त्याग को जरूर याद करें, जिन्होंने इस बीमारी से लडऩे के लिए अपना जीवन दांव पर लगा दिया और जो अब भी कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं।अपने संडे संवाद में डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मैंने फैसला किया है कि मैं उत्सवों को कम करूंगा। दुनिया में कई लोग महामारी की चपेट में हैं और इससे लड़ रहे हैं। इस बार हम सभी को परोपकारी करना चाहिए और वंचितों को बड़े दिल से दान करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आप अपने पड़ोस में गरीब लोगों को ढूंढे और उनकी मदद करें। उनके बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदें, मिठाई दिलाएं और जरूरत का सामान जरूर दें। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। हम मां के नौवें अवतार पर मां शक्ति की पूजा करते हैं, मैं महिलाओं के सशक्त होने की आशा करता हूं और एक ऐसे समाज की कल्पना करता हूं कि जो भेदभाव और महिलाओं के प्रति अत्याचार से मुफ्त हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में कोरोना से ठीक होने की दर 88 फीसदी के पार
Next: पटाखों के गोदाम में आग लगने से दो लोगों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.