Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश में कोरोना से ठीक होने की दर 88 फीसदी के पार
  • राष्ट्रीय

देश में कोरोना से ठीक होने की दर 88 फीसदी के पार

RNS INDIA NEWS 18/10/2020
rns featured image new

24 घंटे में 56,381 नए मामले


75 लाख के नजदीक पहुंचे कोरोना मरीज
नई दिल्ली,18 अक्टूबर (आरएनएस)। देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 75 लाख के नजदीक पहुंच गई है। भारत में कोरोना रिकवरी दर तेजी से बढऩे के साथ एक्टिव मामलों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। देश में एक दिन में कोविड-19 के 56,381 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढक़र 74,96,479 हो गयी। वहीं अब तक 65,96,824 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं, जिसके साथ ठीक होने वाले लोगों की दर बढक़र 88.03 फीसदी हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को शाम साढे छह बजे के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के भीतर 961 संक्रमित व्यक्तियों की मौत के बाद देश में मृतकों की कुल संख्या 1,14,086 हो गयी। रविवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या आठ लाख से कम बनी रही। आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 7,84,371 लोगों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 10.45 फीसदी है। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 मरीजों की मृत्यु दर 1.52 फीसदी है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गए।
दूसरे नंबर पर पहुंचा भारत
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 17 अक्टूबर तक कुल 9,42,24,190 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से 9,70,173 नमूनों की जांच शनिवार को की गई। दुनियाभर के कोरोना वायरस संबंधी आंकड़ों को प्रस्तुत करने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक कोविड-19 के सर्वाधिक मामले तथा इलाज करवा रहे सर्वाधिक मरीज अमेरिका में हैं। इस संबंध में भारत दूसरे नंबर पर है। संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या के मामले में भारत पहले स्थान पर है।
इन राज्यों में हुई मौतें
कोविड-19 के कारण मौत के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर, ब्राजील दूसरे पर और भारत तीसरे स्थान पर है। एक दिन में देश में 961 संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु हुई है जिनमें से 463 मरीज महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा उत्तराखंड में 95, कर्नाटक में 71, पश्चिम बंगाल में 61, तमिलनाडु में 57, उत्तर प्रदेश में 40 और दिल्ली में 35 मरीजों की मौत हो गयी। देश में अब तक कोरोना वायरस के 1,14,031 मरीजों की मौत हुई है जिनमें से 41,965 मरीज महाराष्ट्र से, 10,586 तमिलनाडु से, 10,427 कर्नाटक से, 6,629 उत्तर प्रदेश से, 6,406 आंध्र प्रदेश से, 5,992 पश्चिम बंगाल से, 5,981 दिल्ली से, 3,999 पंजाब से और 3,626 गुजरात से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस से पीडि़त जितने भी लोगों की मौत हुई है उनमें से 70 फीसदी से अधिक अन्य बीमारियों से भी पीडि़त थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केरल में कोरोना के सर्वाधिक नये मामले, स्थिति चिंताजनक
Next: सर्दियों में खतरनाक हो सकता है कोरोना

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.