Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साप्ताहिक बंदी पर प्रशासन की रही सख्ती, पुलिस रही मुस्तैद
  • देहरादून

साप्ताहिक बंदी पर प्रशासन की रही सख्ती, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 29/11/2020
rns featured image new

देहरादून। रविवार बाजार बंदी को लेकर देहरादून जिला प्रशासन की ओर से उठाए गए सख्त कदम का असर पहले ही दिन नजर आने लगा। अति आवश्यक सेवाओं को छोडक़र तकरीबन सभी दुकानें बंद रही। डेयरी और सब्जियों की दुकान भी 10 बजे बाद बंद होने लगी। हालांकि, इस बीच कुछ जगह शराब की दुकानें और चिकन शॉप खुली नजर आई। वहीं, पुलिस की टीमें भी सुबह आठ बजे से सडक़ों पर निकल आई। इस दौरान थाना प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं के अलावा जो भी दुकानें खुली थीं, उनके चालान किए गए। बाजारों में सडक़ किनारे दुकान लगाने वालों और रेहड़ी वालों पर भी कार्रवाई की गई। बाजार में बिना मास्क घूमने वालों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए पूर्ण लॉकडाउन जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह साप्ताहिक बंदी हर हफ्ते सख्ती से लागू होनी चाहिए। वहीं, दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने साप्ताहिक बंदी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान व मॉल पर यह कठोरता से लागू होना चाहिए। शहर के आढ़त बाजार, सरमिमल बाजार, दर्शनी गेट, पलटन बाजार, झंडा बाजार,रामलीला बाजार, राजा मार्केट, सहारनपुर रोड आदि बाजार बंद हैं। प्रिंस चौक, राजपुर रोड, चकराता रोड, पटेलनगर, प्रेमनगर में सभी बाजार बंद है। दून महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील बांगा ने कहा कि शराब के ठेके बंद करके बेहतर किया गया है। इसके लिए डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव बधाई के पात्र हैं। देसी शराब की दुकान रही खुली : कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए रविवार को बाजार बंदी के आदेश जारी किए गए। इस दौरान शराब के ठेके खोलने की भी मनाही रही। पर जिला प्रशासन के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए पटेल नगर के पास स्थित एक देसी शराब की दुकान खुली हुई नजर आई। वहीं, एक जगह चिकन शॉप भी खुली रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस की मानसिकता ही उपद्रव कराने की रही है : दुष्यंत कुमार
Next: डीएलएड परीक्षा केंद्र बदलने से अभ्यर्थियों में आक्रोश, उठाई यह मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.