Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गुजरात तट पर पाकिस्तानी नाव से 400 करोड़ रुपये की 77 किलो हेरोइन जब्त, 6 तस्कर भी गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

गुजरात तट पर पाकिस्तानी नाव से 400 करोड़ रुपये की 77 किलो हेरोइन जब्त, 6 तस्कर भी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/12/2021
rns featured image new

अहमदाबाद (आरएनएस)। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। छह चालक दल के सदस्यों के साथ एक पाकिस्तानी मछली पकडऩे वाली नाव और लगभग 400 करोड़ रुपये की 77 किलोग्राम हेरोइन ले जा रही थी, जिसे गुजरात तट से भारतीय जल क्षेत्र में पकड़ा गया था। अधिकारियों ने आज इस बात की जानकारी दी है।
 उन्होंने बताया है कि भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) के संयुक्त अभियान में बीती रात को मादक पदार्थ जब्त किया गया।
गुजरात के रक्षा पीआरओ ने एक ट्वीट में कहा कि तटरक्षक बल ने राज्य एटीएस के साथ एक संयुक्त अभियान में पाकिस्तानी मछली पकडऩे वाली नाव अल हुसैनी को भारतीय जल क्षेत्र में छह चालक दल के सदस्यों के साथ पकड़ लिया। उन्होंने ट्वीट में कहा, लगभग 400 करोड़ रुपये की 77 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई।
नाव को आगे की जांच के लिए गुजरात के कच्छ जिले के जखाऊ तट पर लाया गया था।
इस साल अप्रैल में, तटरक्षक बल और एटीएस ने इसी तरह का ऑपरेशन किया था और कच्छ में जखाउ तट के पास भारतीय जल क्षेत्र से आठ पाकिस्तानी नागरिकों के साथ लगभग 150 करोड़ रुपये की 30 किलोग्राम हेरोइन ले जा रही एक नाव को पकड़ा था। पिछले महीने, एटीएस ने गुजरात के मोरबी जिले में एक निर्माणाधीन घर से लगभग 600 करोड़ रुपये की हेरोइन ड्रग की खेप जब्त की थी। एटीएस ने कहा था कि यह खेप पाकिस्तानी ड्रग डीलरों ने अरब सागर के रास्ते अपने भारतीय समकक्षों को भेजी थी।
इस साल सितंबर में,  कच्छ के मुंद्रा बंदरगाह पर हेरोइन की सबसे बड़ी खेप बरामद की गई थी। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दो कंटेनरों से लगभग 3,000 किलोग्राम दवा जब्त की थी। इसके बारे में माना जाता है कि यह हेरोइन अफगानिस्तान से आया है। इसकी कीमत करीब 21,000 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आधी आबादी पर भाजपा का पूरा फोकस, प्रयागराज में मोदी की रैली में जुटेंगी 2 लाख महिलाएं
Next: सपा नेताओं के हो रहे फोन टैप, शाम को खुद रिकॉर्डिंग सुनते हैं योगी : अखिलेश यादव

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.