Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का फैसला ले सरकार
  • देहरादून

संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का फैसला ले सरकार

RNS INDIA NEWS 27/03/2023
rns featured image new

देहरादून। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने संविदा, दैनिक वेतन, आउटसोर्स कर्मचारियों को जल्द नियमित किए जाने की मांग की। सरकार पर संविदा कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। इंटक की बैठक में तय हुआ कि आठ अप्रैल को कांग्रेस भवन से सीएम आवास कूच किया जाएगा। कांग्रेस भवन में हुई बैठक में अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार में कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। नियमित कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। संविदा कर्मचारियों को न नियमित किया जा रहा है। न ही समान काम का समान वेतन दिया जा रहा है। खाली पदों पर भर्ती नहीं हो रही है। सिडकुल के विभिन्न उद्योगों से निकाले गए कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जा रहा है। महंगाई पर अंकुश लगाने में सरकार नाकाम रही है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। भर्तियों में धांधली हो रही है। इसकी सीबीआई जांच भी नहीं कराई जा रही है। अंकिता भंडारी की हत्या ने महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। इसके खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। आठ अप्रैल को सीएम आवास कूच में कर्मचारी संगठन, ट्रेड यूनियन, सामाजिक संगठन, व्यापारिक संगठन, राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में ओपी सुदी, संग्राम सिंह पुंडीर, बीके छतवाल, वीरेंद्र सिंह नेगी, देव सिंह पंवार, विक्टर थॉमस, अनिल कुमार, विनोद कवि, बालेश कुमार, नीरज त्यागी, जितेंद्र कुमार, नीरज भंडारी, मनोज पाल, नितिन पुंडीर, अजय पाल सिंह, बालेश, पारितोष, स्वर्णिम कंडारी, तुषार पाल, इकरार, गगन कक्कड़ आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: राहुल गाँधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में काँग्रेसजनों ने किया सत्याग्रह आन्दोलन
Next: एटीएम मशीन उखाड़ कर ले जा रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी
  • हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.