Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: राहुल गाँधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में काँग्रेसजनों ने किया सत्याग्रह आन्दोलन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: राहुल गाँधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में काँग्रेसजनों ने किया सत्याग्रह आन्दोलन

RNS INDIA NEWS 27/03/2023
WhatsApp Image 2023-03-27 at 10.52.53 AM

अल्मोड़ा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिला काँग्रेस कमेटी द्वारा काँग्रेस के राष्ट्रीय नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केरल के वायनाड लोकसभा से सांसद राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराकर केन्द्र की मोदी सरकार ने षड्यंत्र के तहत लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ आयोजित सत्याग्रह में काँग्रेसजनों ने केन्द्र की मोदी सरकार को तानाशाही और हिटलरशाही सरकार बताया।
सत्याग्रह कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुँजवाल ने कहा कि आज देश बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है, देश के लोकतंत्र को खत्म करने का कृत्य किया जा रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार ने देश हित के लिए संघर्ष कर रहे काँग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियाँ को जिस प्रकार से मजबूती से सदन एंव सदन से बाहर रख रहे थे, उससे घबराकर मोदी सरकार षड्यंत्र के घिनौने हथियार को अपनाकर देश के संविधान की गरिमा को चोट पँहुचा रहे हैं जो, कि धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। उन्होंने कहा कि इस सत्याग्रह को वृहद करके आम जनता तक मोदी सरकार की कुनितियों को पँहुचाने का समय आ गया हैं। उन्होंने कहा कि देश के लाखों काँग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ इस संकट में खड़े हैं।
देश की दमनकारी मोदी सरकार को आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना है। आज देश में प्रत्येक दिन व्यक्ति की अभिव्यक्ति पर हमला हो रहा है, संविधान से लेकर देश की आंतरिक शक्तियों को खोखला करके केन्द्र की मोदी सरकार हिटलरशाही दौर से भी ज्यादा हिंसक हो चुकी है। इस समय प्रत्येक काँग्रेसजन को राहुल गांधी के संकट के दौर में हरपल खड़े होकर डटकर सामना करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज गुडडू ने कहा कि आज देश की जनता को बंधुवा मजदूरी के दौर में ले जाने का षड्यंत्र नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा है। आज देश खोखले नारों और विज्ञापनों की होड़ में सीमित हो गया है। देश के समाज का हर वर्ग मँहगाई, बेरोजगारी जैसी ज्वलंत समस्याओं से जूझ रहा है। अगर देश का विपक्ष आवाज उठाता है तो विपक्ष के नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र रचकर उनकी लोकसभा की सदस्यता को रद्द करना ही मोदी सरकार का कार्य रह गया है। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि, केन्द्र की छदमवादी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बड़ा संकल्प लेना है। कार्यक्रम का संचालन नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ काँग्रेसी मनोज सनवाल, पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष युकां निर्मल रावत, पूर्व नगराध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह चौहान, नारायण दत्त पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बाराकोटी, घनश्याम गुरूरानी, प्रवीण सिंह, सुन्दर राम, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, गीता महरा, छात्रसंघ छात्रा उपाध्यक्ष रूचि कुटौला, देवेन्द्र सिंह कनवाल, आनन्द बिष्ट, अमन अंसारी प्रदेश महामंत्री, निजाम कुरॆशी, अमित बिष्ट, चन्दन बोरा, आनन्द प्रसाद, हेमचन्द्र पाण्डेय, नितिन रावत, अभिषेक तिवारी, गोविन्द प्रसाद, विनीत बोरा, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, रोशन लाल टम्टा, शिखा मुस्यूनी, दीप्ति बनॊला, नवीन चन्द्र कोहली, कमल किशोर, महेश चन्द्र आर्या, विरेन्द्र मलाडा, पवन महरा, मोहन देवली, परितोष जोशी, एड. महेश चन्द्र, शरद चन्द्र साह, गोपाल सिंह कनवाल, मोहन नगरकोटी, दीपक मलाडा़, दिनेश नेगी, पान सिंह बिष्ट, अमर सिंह रावत, कार्तिक साह, बाला रावत, सुनील सिंह कठायत, रोहित सत्याल, गौरव सतवाल, जीवन चन्द्र, नरेन्द्र प्रसाद, अमित नेगी, पूरन सिंह सुप्याल, दीपक भट्ट, गिरीश राम, जगदीश चन्द्र पाण्डेय सहित अनेक काँग्रेसजन उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 27 मार्च
Next: संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का फैसला ले सरकार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.