Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • एटीएम मशीन उखाड़ कर ले जा रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • हरिद्वार

एटीएम मशीन उखाड़ कर ले जा रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/03/2023
01-

हरिद्वार। नकदी लूटने के लिए एटीएम मशीन उखाड़ कर ले जा रहे पांच बदमाशों को कनखल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एटीएम मशीन व हथियार बरामद हुए हैं। पांचों आरोपित पथरी क्षेत्र में पतंजलि फूड पार्क में काम करते हैं।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब ढाई बजे चेतक सिपाही सुनील राणा व गजय तोमर को गश्त के दौरान जगजीतपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के अंदर से कुछ आवाजे सुनाई दी। बाहर जनरेटर की आड़ लिए बैठे एक युवक को पकड़ कर पूछताछ की उसके बाकी साथी अंदर एटीएम मशीन उखाड़ रहे हैं। दोनों पुलिसकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ को दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने एटीएम के अंदर घुसे चार अन्य बदमाशों को पकड़ लिया। उनके पास से नाजायज तमंचे, एटीएम तोड़ने के लिए लाई गई हथौड़ी, कुल्हाड़ी, मिर्ची पाउडर व अन्य सामान बरामद हुआ। एटीएम मशीन में 13, लाख 54,000 रुपए मौजूद थे। एसएसपी ने मुस्तैदी के लिए दोनों चेतक पुलिसकर्मियों को 5000 का इनाम देते हुए पुलिस टीम को शाबाशी दी है।

गिरफ्तार आरोपी
अमन निवासी मुंडाखेड़ा लक्सर
अभिषेक निवासी मुंडाखेड़ा लक्सर
विशाल निवासी फेरपुर पथरी
दीक्षांत निवासी फेरपुर पथरी
नरेश निवासी फेरपुर पथरी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का फैसला ले सरकार
Next: युवक खाई में गिरा, हालत गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.