Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • संतान प्राप्ति को 185 दंपति रखेंगे खड़े दिये का व्रत
  • पौड़ी

संतान प्राप्ति को 185 दंपति रखेंगे खड़े दिये का व्रत

RNS INDIA NEWS 17/11/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  अराध्य देव भगवान कमलेश्वर से संतान प्राप्ति के लिए बुधवार को लगने वाले बैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए 185 दंपति संतान प्राप्ति के लिए खड़े दिये की रस्म अदा करेंगे। इसके लिए कमलेश्वर मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी को लेकर पूरी तैयारियां मंदिर के मंहत आशुतोष पुरी महाराज एवं पुजारियों ने पूर्ण कर दी है। सरकार एवं नगरपालिका की ओर से बैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर कमलेश्वर मंदिर को सजाने व संवारने के लिए इस बार कोई मदद न किये जाने से मंदिर प्रबन्धन एवं पुजारी वर्ग ने नाराजगी भी जाहिर की है।
कमलेश्वर मंदिर के मंहत 108 आशुतोष पुरी महाराज ने कहा कि वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार बुधवार को कमलेश्वर मंदिर में बकुंठ चतुर्दशी का पर्व मनाया जायेगा। निसंतान दंपति संतान प्राप्ति के लिए यहां खड़े दिये की रस्म अदा कर पुत्र की प्राप्ति का वर भगवान कमलेश्वर से मांगते हैं। इस साल विभिन्न राज्यों से 185 दंपतियों ने यहां खड़े दिये की रश्म के लिए पंजीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि संतान प्राप्ति के साथ ही कमलेश्वर मंदिर में परिवार की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए भी घी की बत्तियां देने की रश्म की जाती हैं। उन्होंने कहा कि 365 बत्तियां देकर भगवान कमलेश्वर से परिवारजनों की सुख-समृद्धि की कामना की जा सकती है। उन्होंने बताया कि बैकुंठ चतुर्दशी 17 नवम्बर को सुबह नौ बजे से 18 नवम्बर सुबह 11 बजे तक रहेगी। इस दौरान भक्तजन अपना अनुष्ठान कर सकते हैं। महंत आशुतोष पुरी महाराज ने कहा कि इस बार सरकार एवं नगरपालिका की ओर से पहली बार मंदिर को संजाने एवं संवारने कोई मदद नहीं की। जिस पर समाजसेवी मोहन काला की ओर यहां मदद की जा रही है। जबकि विशेष भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में पर्व को लेकर पुजारी जगदीश नैथानी, प्रकाश चन्द्र खंखरियाल, दीपक लखेड़ा, राहुल नौडियाल, प्रेमानंद मैठानी, मुकेश चमोली, गोवर्धन गिरी, आनंद प्रकाश नौटियाल, दीपक उनियाल आदि लोगों द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 17 नवंबर से पौड़ी में रोजगार भर्ती मेला
Next: कांगो में आतंकवादी हमले में 19 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.