Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के वर्टिकल वर्मी कंपोस्टर डिजाइन को मिला पेटेंट
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय के वर्टिकल वर्मी कंपोस्टर डिजाइन को मिला पेटेंट

RNS INDIA NEWS 19/05/2026
ssju logo

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की ओर से विकसित ‘वर्टिकल वर्मी कंपोस्टर विद इंटीग्रेटेड बायोचार एंड एनवायरमेंटल मॉनिटरिंग’ डिजाइन को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय ने पंजीकृत कर लिया है। इसे वर्मीकल्चर और ऑर्गेनिक खेती के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के निर्देशन में तैयार इस डिजाइन को उनकी शोध टीम ने विकसित किया था। टीम में डॉ. राशि मिगलानी, अंकित कुमार, गौरव रावत, डॉ. नगमा परवीन, डॉ. पल्लवी सक्सेना और डॉ. महेंद्र सिंह राणा शामिल रहे।

शोधकर्ताओं के अनुसार यह प्रणाली वर्टिकल वर्मीकम्पोस्ट, बायोचार और इंटीग्रेटेड मॉनिटरिंग तकनीक का संयोजन है, जो कम जगह में अधिक उपजाऊ जैविक खाद तैयार करने में सक्षम है। इसमें लगे सेंसर मिट्टी की नमी और तापमान की निगरानी करते हैं, जबकि बायोचार पोषक तत्वों को बढ़ाकर कार्बनिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह तकनीक ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने में उपयोगी साबित होगी। पेटेंट मिलने पर कुलपति समेत शोध दल के सदस्यों ने खुशी जताई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह
Next: नेपाली युवक ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दुग्ध समितियों के चुनाव नियमों में संशोधन और नामांकन शुल्क घटाने की मांग

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-04 at 17.34.22
  • अल्मोड़ा

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा योगा एंड वैलनेस स्टूडियो का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.