Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • जलभराव पर डीएम सख्त, 10 दिन में चिह्नित होंगे अतिक्रमण
  • उत्तरकाशी

जलभराव पर डीएम सख्त, 10 दिन में चिह्नित होंगे अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 19/05/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। नगर पालिका क्षेत्र के कालेश्वर और जोशियाड़ा वार्डों में जलभराव की समस्या को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सिंचाई गूलों और नालियों पर अतिक्रमण होने से पानी की निकासी बाधित हो रही है। यही जलभराव की मुख्य वजह बन रही है। इस पर डीएम ने सिंचाई, राजस्व और नगर पालिका विभाग की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि टीम अगले 10 दिनों के भीतर जल निकासी में बाधा बन रहे सभी अतिक्रमण और अवरोधों को चिह्नित करेगी। गूलों और नालियों पर हुए अवैध कब्जों की विस्तृत रिपोर्ट भी प्रशासन को सौंपी जाएगी। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। मनेरा बाईपास के लदाड़ी क्षेत्र में लगने वाले लंबे जाम पर जिलाधिकारी ने चिंता जताई। उन्होंने लोनिवि को राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर संकीर्ण सड़क मार्ग की समस्या का स्थायी और व्यावहारिक समाधान तैयार करने के निर्देश दिए।
बीते सोमवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जिलाधिकारी से मिले थे। लोगों ने जलभराव की समस्या जल्द दूर करने की मांग उठाई थी। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी थी कि यदि 10 दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। लोगों की नाराजगी के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। बैठक में सिंचाई, नगर पालिका, लोनिवि और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेलाकुई में श्रमिक आंदोलन की आड़ में उपद्रव करने वाले तीन और आरोपी गिरफ्तार
Next: सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए की गई भूमि चिह्नित

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

घायल महिला को पीठ पर चार किमी पैदल सड़क तक पहुंचाया

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

मां राजराजेश्वरी व बाणासुर महाराज 80 साल बाद यमुनोत्री-गंगोत्री पहुंचे

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.