Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार पाण्डे मिले कुमांऊ जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता से और दिये महत्वपूर्ण सुझाव
  • उत्तराखंड

सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार पाण्डे मिले कुमांऊ जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता से और दिये महत्वपूर्ण सुझाव

RNS INDIA NEWS 25/06/2021
rns featured image new

सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार पांण्डे ने आज अपने साथी आशीष जोशी व भुवन चंद्र जोशी के साथ कुँमाऊ जल संस्थान अधीक्षण अभियंता कैलाश सिंह खाती से मुलाकात की व ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अल्मोड़ा नगर में जल संकट व् पानी का असमान वितरण के सम्बन्ध में कहा गया कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अल्मोड़ा में थपलिया, तल्ला थपलिया, विवेकानंद पूरी,न्यू कॉलोनी, धारानौला, दुगालखोला में इन दिनों पेयजल संकट व्याप्त है, राज्य सरकार द्वारा करोड़ो रूपये खर्च किये जाने के बावजूद पेयजल संकट में कोई सुधार नहीं हो पा रहा हैं यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

अल्मोड़ा नगर में पेयजल वितरण में अलग अलग व्यवस्था है इसका कही कोई समय निर्धारित नहीं है कही पर ४५ मिनट खुलता है जब की कही कही पर २ से ३ घंटे भी खुलता है,अतः जनहित को ध्यान में रखते हुए पानी के वितरण का एक निर्धारित समय किया जाय तथा पंप हाऊसों के शिकायत कक्ष के लेंड लाइन नम्बर ख़राब रहते है जिससे स्थानीय जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसके लिए पुरे शहरका एक कण्ट्रोल रूम बनाया जाय इसके साथ ही एक वैकल्पिक(व्हाट्सअप) नंबर भी जनता को उपलब्ध करवाया जाय जिस पर लोगों की पेयजल शिकायत को दूर किया जा सके। नगर में नई बिछाई जा रही पेयजल लाइनों का निर्माण शीघ्र किया जाने की मांग की गयी और पेयजल की पाइप लाइनों में कई जगह लीकेज को चेक कर लीकेज की समस्या का समाधान कराने को कहा गया।

पेयजल लाइनें बरसात में नालियों को अवरुद्ध करती है इन्हें नालियों से हटाया जाय तथा नालियों में सीवर के बीच में बिछाई गयी पाइप लाइनों में नालियों का गन्दा पानी व् कीटाणु प्रवेश कर जाते है इन दिनों पूरा प्रदेश कोरोना जैसी महामारी की चपेट में है कोरोना जैसी महामारी में यह जानलेवा है इन्हें नालियों से हटाया जाने की मांग की गयी।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार पांण्डे, आशीष जोशी व भुवन चंद्र जोशी और मोहन भट्ट उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यक आदेश जारी
Next: दिल्ली पुलिस ने रॉबर्ट वाड्रा की गाड़ी का काटा चालान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.