Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संघ शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • नैनीताल

संघ शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/02/2026
default featured image

नैनीताल(आरएनएस)।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को गरमपानी मंडल के गरमपानी खंड और रातीघाट में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया गया। दोनों जगह कलश यात्राएं निकालीं गईं। इस दौरान वक्ताओं ने सामाजिक एकता, संगठन की शक्ति और राष्ट्रहित में सक्रिय सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। गरमपानी का सम्मेलन श्री कैंची धाम तहसील परिसर में जिला बौद्धिक प्रमुख मनोहर के निर्देशन में हुआ। इससे पूर्व सोमवारी महाराज मंदिर खैरना से महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जो तहसील परिसर पहुंची। महिला सभागार में दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय की छात्राओं ने वंदना एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता वैदिक प्रचारक संस्थान हरिद्वार की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रगति जैन, प्रांत विद्यार्थी प्रमुख शील निधि और दुर्गादत्त त्रिपाठी शास्त्री रहे। अंत में क्षेत्र के लोहार, सेवानिवृत्त सैनिकों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं व महिलाओं को सम्मानित किया गया। यहां मदन मोहन कैड़ा, प्रदेश गो सेवा प्रमुख दीप रेखाड़ी, प्राचार्य विनोद, कार्यक्रम संयोजक दीपक पांडेय, विधायक सरिता आर्या, हेम आर्या रहे। इधर, रातीघाट स्थित शहीद संजय सिंह बिष्ट जीआईसी में जिला सह खंड कार्यवाह दिनेश रावत की देखरेख में सम्मेलन हुआ। सागर रेस्टोरेंट से कलश यात्रा शुरू होकर रातीघाट बाजार, पुल और घुना क्षेत्र से होते हुए कॉलेज परिसर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड पाठ किया। केशव महाराज, अमित, संयोजक देव सिंह भंडारी, नीरज बिष्ट, कन्नू गोस्वामी, बालम पिनारी, उषा पिनारी, प्रधानाचार्य मोनिका, विधायक सरिता आर्या, दर्जाधारी दिनेश आर्य, लोकेश पालीवाल आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Next: तीर्थनगरी में राफ्टिंग का लुत्फ उठाने उमड़े पर्यटक

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

कैंचीधाम बाईपास 15 जून तक यातायात के लिए हर हाल में शुरू करें: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

शादी का दबाव बनाने के लिए युवती का अपहरण, विरोध पर सिर फोड़ा

RNS INDIA NEWS 08/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

भोजनमाताओं ने सरकार से 18 हजार न्यूनतम वेतन मांगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जीआरपी के हर थाने की हेल्पडेस्क में महिलाकर्मी की तैनाती होगी
  • साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक
  • कर्नल को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दे 11.20 लाख ठगे
  • टेंट हाउस में आग से मचा हड़कंप, 30 हजार लीटर पानी की बौछार से बुझाई गईं लपटें
  • डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
  • डंपर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.