
रुड़की। कोतवाली क्षेत्र के गांव तांशीपुर निवासी सौरभ कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके 42 वर्षीय पिता जितेंद्र सिंह 25 मई की शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने सभी संभावित स्थानों, रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया है। अब पुलिस को तहरीर दी गई है। इसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी गई है।

