Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत
  • हरिद्वार

संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत

RNS INDIA NEWS 09/03/2021
rns featured image new

मायके पक्ष ने लगाया ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप

रुडकी। डेलना गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उन्हें बताए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। फोरेसिंक टीम ने श्मशान से नमूने एकत्रित किए। गांव डेलना निवासी राहुल पुत्र सुखबीर का विवाह 2018 में गांव गडौला थाना गांगलहेड़ी जिला सहारनपुर निवासी आशु पुत्री जसवीर के साथ हुआ था। महिला के मायके पक्ष का आरोप है कि विवाह के बाद से आशु को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था। आशु का दो वर्ष का पुत्र भी है। यह बच्चा एक साल से राहुल की बहन-बहनोई के यहां दुगचाडा में रह रहा है। आरोप है कि आशु के ऊपर तेल डालकर जलाने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। किसी ग्रामीण ने मामले की सूचना उन्हें फोन पर दी। सूचना पर मृतका के परिजन डेलना पहुंचे तब तक मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। मृतका पांच माह की गर्भवती बतायी जा रही है। मृतका के मामा टिकौली निवासी विकास ने सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विकास का कहना है कि मृतक आशु के बाबा की तीन दिन पूर्व मौत हो गयी थी। उसके मायके वाले हरिद्वार पूजन के लिए गए हुए थे। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर जेएम नमामि बंसल, सीओ मंगलौर पंकज गैरोला ने भी मामले की जानकारी ली। फोरेसिंक टीम ने श्मशान पहुंचकर नमूने एकत्रित किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति ने मनाया महिला दिवस
Next: शराब के नशे में धुत मजदूर ने की दोस्त की हत्या

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.