Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • संदिग्ध मौत को लेकर ग्रामीणों ने नशा कारोबारी पर आरोप लगाया
  • टिहरी

संदिग्ध मौत को लेकर ग्रामीणों ने नशा कारोबारी पर आरोप लगाया

RNS INDIA NEWS 30/09/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। प्रतापनगर के दीनगांव में दुकान के भीतर संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। कहा कि मृतक के सर पर चोट के निशान हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम को एक प्रार्थना पत्र देकर एक व्यक्ति पर हत्या का अंदेशा जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार शाम 5 बजे के करीब दीनगांव के 36 वर्षीय संजय सिंह कैंतुरा पुत्र बालम कैंतुरा की गांव में सस्ता गल्ला की दुकान है। दुकान के अंदर उनका शव बरामद किया गया है। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि मौत को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव के पास में एक नुआन की शीशी रख दी गई थी। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, ग्राम प्रधान नरेंद्र कैंतुरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले में जांच की मांग की। इन लोगों ने एसएसपी को बताया कि इस बावत थाना लंबगांव में नामजद तहरीर भी दी गई है। मृतक की पत्नी ने भी एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। अवगत कराया कि आरोपी अवैध शराब के कारोबार में लिप्त है। पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खेल महाकुंभ के सफल आयोजन को हुई बैठक
Next: सवारियों की जगह फल सब्जियां ढो रहे तीस ई रिक्शा और ऑटो का चालान

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.