Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • संदीप हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

संदीप हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/05/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। खनन विवाद में भाजपा नेता की हत्या के आरोपी मेहता बंधुओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात में आरोपी पिता को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल .32 बोर की देसी पिस्टल और क्रेटा कार बरामद की है। मूलत: पिथौरागढ़ के बौराण पट्टी निवासी जगत सिंह कार्की के पुत्र शांतिपुरी भाजपा मंडल महामंत्री संदीप कार्की (35) की शनिवार को गोली मार हत्या कर दी गयी थी। सोमवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने आरोपी भाइयों ललित मेहता और दीपक मेहता उर्फ दीपू की गिरफ्तारी की जानकारी दी। बताया कि 14 मई को शांतिपुरी में गोविंद सामंत के खनन पट्टे के रास्ते से डंपर हटवाने को लेकर खनन कारोबारी पंकज जोशी और भाजपा नेता संदीप कार्की का मोहन सिंह मेहता और उनके पुत्र दीपक मेहता उर्फ दीपू से विवाद हो गया था। मोहन और दीपू ने ललित मेहता को भी बुला लिया। ललित कुछ ही देर बाद पिस्टल लेकर आया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुयी। इसी बीच ललित ने संदीप की छाती में गोली मार दी। इसके बाद मोहन अपने घर चले गये, जबकि ललित और दीपू कार से फरार हो गये। एसएसपी ने बताया कि संदीप के भाई किशन सिंह कार्की की ओर से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मोहन सिंह मेहता को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। ललित और दीपू की तलाश में टीमों का गठन किया गया। पंतनगर पुलिस और एसओजी ने घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। पुलिस टीमों ने संभावित स्थलों पर लगातार दबिश दी। बताया कि ललित मेहता और दीपक मेहता सोमवार को धर लिये गये। उनके पास से देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और कार जब्त की गयी।

डीएम ने दिया पुलिस टीम को दस हजार का इनाम
 शांतिपुरी के संदीप कार्की हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पहली बार जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि डीआईजी की ओर से पांच हजार के इनाम की घोषणा की गई है। वहीं पहली बार डीएम ने भी दस हजार का पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की। वहीं एसएसपी ने खुलासा करने वाली एसओजी, सर्विलांस टीम और पुलिस की टीम में शामिल कार्मिकों से हाथ मिलाकर उनकी हौसला अफजाई की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रांसफार्मर और बिजली पोल की आग से अफरातफरी
Next: मोबाइल छीनकर भागने वाले तीन गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.