Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • समिति सदस्यों को 16 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा
  • ऊधम सिंह नगर

समिति सदस्यों को 16 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा

RNS INDIA NEWS 19/12/2022
rns featured image new

काशीपुर। सहकारी क्रय विक्रय समिति के 57वें वार्षिक अधिवेशन में समिति सदस्यों को 16 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की गई। इस दौरान समिति मार्केट के दुकानदारों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। सोमवार को अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे समिति अध्यक्ष शिवराज सिंह बिष्ट ने कहा कि बाजपुर की क्रय-विक्रय सहकारी समिति उत्तराखंड राज्य की एकमात्र समिति है। जो प्रगति की ओर अग्रसर है। समिति अपने सदस्यों को उर्वरक एवं उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति कराकर लाभांवित करती आ रही है। अधिवेशन में समिति के पूर्व अध्यक्ष रवि सरना ने समिति की जर्जर बिल्डिंग का जीर्णोद्धार कराने, आय बढ़ोतरी, सीएनजी पंप स्थापित करने, फास्टफूड पार्क बनाने आदि का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर अग्रिम कार्रवाई के लिए रखा गया। वहीं, समिति मार्केट के दुकानदारों ने भी अपनी-अपनी समस्याएं भी रखीं। समिति सचिव व अपर जिला सहकारी अधिकारी एचसी सती ने वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा 7.46 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया है। समिति सदस्यों को 16 प्रतिशत लाभांश बांटा जाएगा। यहां समिति उपाध्यक्ष सतपाल सिंह संधू, संचालक बलजिंदर सिंह गिल, अनमोल शर्मा, शशीबाला सरना, गुलाम मुस्तफा, एडीओ सहकारिता नीरज पांडे, समिति लिपिक मिट्ठन लाल, नरेश कुमार, विक्रेता राम सिंह, तौफीक अहमद, हरपाल सिंह, देवेश प्रताप सिंह, पम्मी ठाकुर, पप्पू कोहली, सुनील शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, दीपक श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, मौ. रफी, गुरदचरन बेदी, शांति प्रसाद यादव, विशाल बंसल, राकेश बंसल, धर्मेंद्र अग्रवाल आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अध्यक्ष पद पर ऋतिक, सचिव पर पूजा होंगी एबीवीपी प्रत्याशी
Next: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.