Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का चयन परिणाम निरस्त
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का चयन परिणाम निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/04/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से बीते 28 मार्च को जारी समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम निरस्त कर दिया गया है। चयन परिणाम में तकनीकी त्रुटि सामने आने के बाद आयोग ने करीब 136 पदों पर घोषित अभ्यर्थियों के चयन परिणाम निरस्त किए हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से इस संबंध में बुधवार को आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर विज्ञप्ति जारी की गई है।
आयोग के प्रभारी सचिव अवधेश कुमार सिंह की ओर से बीते 28 मार्च इस परीक्षा अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया था। चयन अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर की सूची भी वेबसाइट पर जारी की गई थी। आयोग की ओर से उत्तराखंड सचिवालय के लिए समीक्षा अधिकारी के 53 पदों पर, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के समीक्षा अधिकारी के सात पदों पर, उत्तराखंड राजस्व परिषद के समीक्षा अधिकारी के आठ पदों पर अभ्यर्थियों का चयन परिणाम जारी किया था।
इसके अलावा उत्तराखंड सचिवालय के लिए सहायक समीक्षा अधिकारी के 60 पदों पर, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के लिए सहायक समीक्षा अधिकारी के दो पदों पर और उत्तराखंड राजस्व परिषद् के लिए सहायक समीक्षा अधिकारी के छह पदों पर अभ्यर्थियों का चयन परिणाम जारी किया गया था। आयोग की ओर से 26 और 27 अक्टूबर 2024 को समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा एवं 24 फरवरी से 6 मार्च 2025 तक विभिन्न तिथियों में आयोजित कंप्यूटर के आधारभूत ज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा, कंप्यूटर पर हिंदी और अंग्रेजी टंकण परीक्षा तथा अभ्यर्थियों की ओर से पदों के लिए प्रस्तुत की गई वरीयता के आधार पर श्रेष्ठता क्रम में अभ्यर्थियों का चयन पदवार तथा विभागवार जारी किया गया था।
आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि 28 मार्च को जारी समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 के चयन परिणाम में तकनीकी त्रुटि सामने आई है। इसे गंभीरता से लेते हुए चयन परिणाम निरस्त कर दिया गया है। बताया कि संशोधित चयन परिणाम एक सप्ताह के भीतर जारी कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मस्तिष्क का होना जरूरी : सीएम
Next: नाबालिग की शिकायत पर रुकवाया बाल विवाह

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.