Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • समस्याओं का समाधान नहीं होने पर चिकित्सा विभाग कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • हरिद्वार

समस्याओं का समाधान नहीं होने पर चिकित्सा विभाग कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 17/08/2022
rns featured image new

हरिद्वार। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण जनपद संयोजक मंडल की मेला चिकित्सालय में मुख्य संयोजक एसपी चमोली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण न होने पर चर्चा की गयी। बैठक में एनएचएम एवं टीएनएम कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी गयी। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य संयोजक एसपी चमोली, संयोजक महावीर चौहान एवं दिनेश लखेडा ने कहा कि बहुत कम वेतन काम करने वाले एनएचएम एवं टीएनएम कर्मचारियों को लगभग तीन माह से वेतन नहीं मिला है। कोविड महामारी में कर्मचारियों द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना कोविड रोगियों की सेवा की गयी। किन्तु आज तक कर्मचारियों प्रोहत्साहन भत्ता नही मिला है। जो कि न्यायोचित नही है। जिसके लिए जल्द ही बड़ी बैठक बुलाकर आंदोलन किया जायेगा। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेलाधिकारी स्वास्थ्य एवं मेलाधिकारी कुम्भ मेला से मिलकर मांगों के निस्तारण का अनुरोध किया जायेगा।

संयोजक राजेन्द्र तेश्वर, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह, जिलामंत्री राकेश भंवर, प्रदेश ऑडिटर महेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा लगातार मांग की जा रही है कि स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों ने महाकुंभ मेले में और कोरोंना महामारी में  अपनी सेवाएं दी। लेकिन आज तक भी स्वास्थ्य विभाग ने मेला भत्ते हेतु मेलाधिकारी कुम्भ मेला को कर्मचारियों की सूची नही भेजी है। कर्मचारियों के प्रति अन्याय पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की वेतन विसंगति के संबंध में कई बार अवगत कराने के बाद भी आज तक विसंगति दूर नही की गयी। जिससे सेवानिवृति के समय ज्यादा वेतन पाने के कारण कर्मचारियों को रिकवरी के रूप में लाखों का भुगतान करना पड़ता है। जबकि इसमें सीधे तौर पर कार्यालय की गलती होती है और भुगतान कर्मचारियों को करना पड़ता है। वेतन विसंगति को जल्द से जल्द दूर किया जाए। बैठक में एसपी चमोली, वीरेंद्र, विजयानंद, दिनेश लखेडा, महावीर चौहान, महेश कुमार, राजेन्द्र तेश्वर, राकेश भँवर, वर्णिक चौधरी, शिवनारायण सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 19 अगस्त को रहेगा जन्माष्टमी पर्व का अवकाश
Next: राष्ट्रीय ध्वज के अपमान में मछली कारोबारी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.