Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने जिला योजना की वर्चुअल समीक्षा
  • बागेश्वर

समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने जिला योजना की वर्चुअल समीक्षा

RNS INDIA NEWS 14/02/2023
rns featured image new

प्रसाद योजना से होगा बागनाथ मंदिर का सौदंर्यीकरण

बागेश्वर। समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने जिला योजना की वर्चुअल समीक्षा की। मार्च से पूर्व कार्यों में प्रगति लाकर शत-प्रतिशत धनराशि व्यय करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। दास ने बताया कि प्रसाद योजना के तहत बागनाथ मंदिर का सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार कार्यक्रम होगा। इसके लिए 49 करोड़ की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। डीपीआर तैयार कराने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री दासे सड़क वन भूमि प्रस्तावों व लंबित मुआवजे प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करने को कहा। बागेश्वर व गरुड़ के ड्रेनेज प्लान बनाने के निर्देश सिंचार्इ विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी का सीजन आने वाला है इसलिए पेयजल योजनाओं व पेयजल लाइनों के मरम्मत कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करें। उन्होंने प्रसाद योजना के अंतर्गत नुमाईशखेत रामलीला भवन, गोमतीपुल से शवदाह स्थल तक पैदल मार्ग व बागनाथ की ओर जाने वाले पैदल मार्ग का चौड़ीकरण भी डीपीआर में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गोट वैली योजना में त्वरित कार्य करने, उद्यान अधिकारी को कीवी, सेब, बेमोसमी सब्जी के साथ ही मसरूम उत्पादन के निर्देश दिए।जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि जिला योजना परिव्यय 43.75 करोड़ के सापेक्ष विभागों द्वारा 30.50 करोड़ व्यय कर दिया गया है जो योजना का लगभग 70 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिला योजना की तीसरी किश्त जनवरी अंत में जारी की गयी थी इसलिए कर्इ विभागों के कार्य पूर्ण हो चुके है मगर भुगतान हेतु बिल लंबित हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राठी के नाम से मांगी 50 लाख की रंगदारी
Next: मुख्य सचिव ने की स्वास्थ्य विभाग और कौशल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ द्वितीय मुख्य सचिव सम्मेलन के बिन्दुओं के अनुपालन की समीक्षा बैठक

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डीएम पांडे ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.