Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सकारात्मक सोच से ही संभव है बड़ा सामाजिक बदलाव: डॉ. निशंक
  • हरिद्वार

सकारात्मक सोच से ही संभव है बड़ा सामाजिक बदलाव: डॉ. निशंक

RNS INDIA NEWS 05/07/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि सकारात्मक सोच समाज में बड़े बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है। व्यक्ति सामाजिक और विधिक नियमों के प्रति जितना जागरूक होगा, उसका आचरण उतना ही जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि कानूनों की जानकारी और उनका पालन ही एक सशक्त एवं जागरूक समाज की पहचान है। रविवार को भारतीय जागरूकता समिति की ओर से आयोजित विधिक जनजागरूकता कार्यक्रम को पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। डॉ. निशंक ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समाज को कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने सड़क सुरक्षा को वर्तमान समय की सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक बताया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में कानूनी प्रावधानों की जानकारी आवश्यक है। जागरूकता के अभाव में लोग कई बार अनावश्यक परेशानियों का सामना करते हैं। राज्य मंत्री एवं गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, राज्य मंत्री ओम प्रकाश जगदंबनी, डॉ. जयपाल सिंह चौहान तथा सुनील सैनी ने भी विधिक जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व पर अपने विचार रखे। समिति के संचालक अधिवक्ता ललित मिगलानी ने विभिन्न कानूनी अधिकारों और प्रावधानों की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा, ट्रैफिक एवं ट्रांसपोर्ट अधिकारी वरुणा सैनी, डॉ. करुणा शर्मा, अरुण कुमार पाठक, हेमा पटेल, योगी रजनीश, डॉ. विजयेन्द्र पालीवाल, चेतन्या सिखोला आदि मौजूद रहे। संचालन शिवानी गौड़ और वृन्दा वाणी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विजयेन्द्र पालीवाल ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदहाल सड़क के गड्ढों का पूजन कर जताया विरोध
Next: पत्रकारों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर यूपी और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त बैठक

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
  • गरुड़ में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 6 गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.