Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • बदहाल सड़क के गड्ढों का पूजन कर जताया विरोध
  • उत्तरकाशी

बदहाल सड़क के गड्ढों का पूजन कर जताया विरोध

RNS INDIA NEWS 05/07/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। सड़क मरम्मत की लगातार अनदेखी से आक्रोशित मोरी प्रखंड के सात गांवों के ग्रामीणों ने रविवार को विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। ग्रामीणों ने सारथी नामे तोक में बदहाल सड़क के गहरे गड्ढों का पूजन कर शासन-प्रशासन का ध्यान समस्या की ओर खींचते हुए तत्काल सड़क सुधार की मांग की।मोरी के गैंचवाण, देवरा, गुराड़ी, पेंसर, हलटाड़ी, दंणगाण और पोखरी गांव के ग्रामीणों ने वर्षों से जर्जर पड़े मोटर मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सारथी नामे तोक में सड़क पर बने गहरे गड्ढों का विधिवत पूजन कर सरकार और प्रशासन की सद्बुद्धि की कामना की। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क सात गांवों की जीवनरेखा है। हजारों लोगों का दैनिक आवागमन इसी मार्ग से होता है। सेब सहित बागवानी और कृषि उत्पाद भी इसी सड़क के जरिए विभिन्न फल मंडियों तक पहुंचाए जाते हैं।इसके बावजूद वर्षों से सड़क की हालत बेहद खराब बनी हुई है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने कहा कि सेब सीजन शुरू होने वाला है और प्रतिदिन सेब से लदे वाहन इसी मार्ग से गुजरेंगे। खराब सड़क के कारण वाहनों के फंसने, खराब होने और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।लगातार झटकों से सेब की गुणवत्ता प्रभावित होती है जिससे बागवानों को मंडियों में उचित मूल्य नहीं मिल पाता और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इस दौरान दीपक डिमरी, कैलाश डिमरी, राजेंद्र नौटियाल, अनिल रांगड़, अरुण नौटियाल, उपेंद्र सिंह रांगड़, राजेंद्र पंवार मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी ठेके के नाम पर 15 साल पुराने दोस्त ने ठग ली रकम
Next: सकारात्मक सोच से ही संभव है बड़ा सामाजिक बदलाव: डॉ. निशंक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बारिश के साथ यमुनोत्री-गंगोत्री पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बीडीसी बैठक में सड़क, मुआवजा और अधूरे कार्य उठाए

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए की गई भूमि चिह्नित

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.