Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के उपनल कर्मियों को समान वेतन तो होमगार्ड को एरियर का इंतजार
  • देहरादून

उत्तराखंड के उपनल कर्मियों को समान वेतन तो होमगार्ड को एरियर का इंतजार

RNS INDIA NEWS 16/11/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के उपनल कर्मचारियों को समान पद, समान वेतन और होमगार्ड को अभी तक एरियर का इंतजार है। उपनल कर्मियों के मामले में सरकार फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है तो वहीं होमगार्ड को एरियर देने का मसला वित्त विभाग के पास लंबित चल रहा है। उत्तराखंड में 20 हजार से अधिक उपनल कर्मी और छह हजार से अधिक होमगार्ड विभिन्न सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उपनल कर्मियों को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इसमें अकुशल, अर्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल श्रेणी शामिल हैं। हर श्रेणी का अलग-अलग वेतनमान है। सरकार ने इसी वर्ष जुलाई में उपनल कर्मियों के मानदेय में बीस प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। बावजूद इसके उपनल कर्मी लगातार होमगार्ड के मानदेय का हवाला देते हुए इसमें भी बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे हैं। दरअसल, कुछ समय पहले प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा समान पद समान वेतन देने के निर्देशों के क्रम में होमगार्ड के मानदेय में बढ़ोतरी की है। होमगार्ड को प्रतिदिन 600 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। ऐसे में उन्हें प्रतिमाह 18 हजार रुपये और उससे अधिक मिल रहे हैं। सरकार ने बीते वर्ष दिसंबर में इसके आदेश जारी किए थे। सुप्रीम कोर्ट ने होमगार्ड को यह वेतन जुलाई 2017 से देने के निर्देश दिए थे। ऐसे में तकरीबन सरकार को अभी होमगार्ड को ढाई वर्ष का वेतन देना है। होमगार्ड की तर्ज पर ही उपनल कर्मियों ने हाईकोर्ट में इस संबंध में एक याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए सरकार ने उपनल कर्मियों के वेतन से जीएसटी की कटौती न करने और इनकी नियमित नियुक्ति करने के संबंध में आदेश जारी किए थे। प्रदेश सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में है जहां यहां मामला चल रहा है। हालांकि, सरकार ने इनके वेतन में बढ़ोतरी तो की है बावजूद इसके उपनल के जरिये कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर का वेतन होमगार्ड से तकरीबन पांच हजार रुपये कम है। इसी विसंगति को आधार बनाते हुए उपनल कर्मी भी सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रख रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सैन्य सम्मान के साथ शहीद राकेश डोभाल को अंतिम विदाई दी
Next: नीतीश ने सातवीं बार बिहार के सीएम पद की ली शपथ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.