Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • सैनिक दीपावली मेले का आयोजन आठ से 14 अक्टूबर तक होगा
  • उत्तरकाशी

सैनिक दीपावली मेले का आयोजन आठ से 14 अक्टूबर तक होगा

RNS INDIA NEWS 18/09/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।   रामलीला मैदान में सैनिक दीपावली मेले का आयोजन आठ से 14 अक्टूबर तक होगा। इसमें अंतर विद्यालयी सांस्कृतिक प्रतियोगिता के माध्यम से सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। वहीं, मेले का मुख्य आकर्षण लक्की ड्रा रहेगा, जिसमें इस वर्ष बड़े इनाम के रूप में एक कार के साथ ही एक मोटरसाइकिल, दस ग्राम सोना व दो स्कूटी होंगी। मेला आयोजक विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने प्रेसवार्ता कर सात दिवसीय मेले की तैयारी को लेकर जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर बीरेंद्र सिंह नेगी (सेनि.) व संरक्षक मेजर आरएस जमनाल (सेनि.) ने बताया कि मेले के आयोजन के लिए प्रशासन से लेकर पालिका व अग्निशमन आदि विभागों से अनुमति ले ली गई है। पिछले वर्ष मेले का आयोजन नहीं हो पाया था, लेकिन इस वर्ष मेला आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने मेला आयोजन से प्राप्त आय बलिदानी सैनिकों की वीरांगनाओं व उनके आश्रितों की कल्याणकारी योजनाओं में खर्च किया जाता है। बताया कि मेले में शुरुआती छह दिन लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता के जूनियर में कक्षा तीन से पांच, इंटरमीडिएट में छह से आठ तथा सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12 के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे।
छात्रों के लिए युद्ध व पुस्कार विषय पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। बताया कि 300 रुपये के टिकट में कार समेत बाइक, दस ग्राम सोना, स्कूटी, लेपटाप, फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन आदि जीतने का मौका होगा। मेले में पुजारगांव धनारी की टीम की ओर से अभिमन्यु चक्रव्यूह मंचन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा सैनिक बैंड, हथियारों की प्रदर्शनी, मैजिक शो तथा आइटीबीपी व ग्रिफ की ओर से स्टाल लगाए जाएंगे। संरक्षक मेजर आरएस जमनाल ने बताया कि मेले के बाद 28 अक्टूबर को रन फार आर्मी दौड़ का आयोजन होगा, जिसमें अंडर 14, 16, 20, 30, 50 के अलावा ओपर 50 में महिला व पुरुष दोनों प्रतिभाग कर सकेंगे। विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ यात्रा पर आए छह यात्रियों का हंगामा, वाहन छीनकर भागे – हादसे में तीन घायल
Next: मुनस्यारी अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव की पावन पालकी का भ्रमण कार्यक्रम जारी

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अस्पताल की भवन निर्माण सामग्री से क्षतिग्रस्त हुई नाली

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.