Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बदरीनाथ यात्रा पर आए छह यात्रियों का हंगामा, वाहन छीनकर भागे – हादसे में तीन घायल
  • चमोली

बदरीनाथ यात्रा पर आए छह यात्रियों का हंगामा, वाहन छीनकर भागे – हादसे में तीन घायल

RNS INDIA NEWS 18/09/2025
rns featured image new

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए मध्यप्रदेश के छह यात्रियों का आधी रात किया गया हंगामा उनके लिए भारी पड़ गया। गोविंदघाट गुरुद्वारे में ठहरे इन यात्रियों ने चालक से इनोवा वाहन की चाबी छीन ली और बिना अनुमति वाहन लेकर भाग निकले। पुलिस ने जब मारवाड़ी चेक पोस्ट पर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने बैरिकेड तोड़ दिए। आगे जाकर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक यात्री लापता हो गया, जिसे बाद में सर्च अभियान के दौरान ढूंढ लिया गया।

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के छह यात्री 16 सितंबर को ऋषिकेश से बदरीनाथ धाम की यात्रा पर निकले थे। रात में हाईवे पर आवागमन पर रोक होने के चलते वाहन चालक खजान सिंह ने उन्हें गोविंदघाट में रुकने की सलाह दी। यात्री गुरुद्वारे में ठहर गए, लेकिन आधी रात को उन्होंने चालक से विवाद कर वाहन की चाबी छीनी और गाड़ी लेकर ज्योतिर्मठ की ओर निकल गए। स्थानीय लोगों ने भी इसका विरोध किया और धक्का-मुक्की हुई। चालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मारवाड़ी पुल के पास चेक पोस्ट पर बैरिकेड लगाए, लेकिन यात्री बैरिकेड तोड़कर भाग निकले। कुछ ही दूरी पर मारवाड़ी बैंड के पास उनका वाहन खाई में गिर गया। हादसे में अवतार सिंह निवासी राजपुर थाना ककेरी शिवपुरी, उदयभान निवासी सुनारी थाना ककेरी शिवपुरी, और बदरी प्रसाद निवासी खेरा कोटिया थाना करेरा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय गोपेश्वर रेफर किया गया।

अन्य यात्रियों में हरिनाम सिंह निवासी सुनारी थाना करेरी जिला शिवपुरी, अरविंद सिंह निवासी बामरोल थाना भितरवाल जिला ग्वालियर और महेंद्र सिंह निवासी सुनारी थाना करेरी जिला शिवपुरी को मामूली चोटें आई हैं। वहीं बहादुर सिंह निवासी सुनारी थाना करेरी हादसे के बाद लापता हो गया था, जिसे सुबह पास ही एक पत्थर की आड़ में छिपा हुआ पाया गया।

बताया जा रहा है कि इन यात्रियों का पंजीकरण भी नहीं था। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि घायलों और अन्य यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिमतोला ईको पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण
Next: सैनिक दीपावली मेले का आयोजन आठ से 14 अक्टूबर तक होगा

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.