Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साहिया पाटन मोटर मार्ग भूस्खलन की चपेट में आने क्षतिग्रस्त
  • देहरादून

साहिया पाटन मोटर मार्ग भूस्खलन की चपेट में आने क्षतिग्रस्त

RNS INDIA NEWS 14/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। भारी बारिश होने के कारण साहिया पाटन मोटर मार्ग भूस्खलन की चपेट में आ जाने से मार्ग पर बड़ी दरारें आने के साथ ही पुस्ता ध्वस्त हो गया। इससे मोटर मार्ग पर दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। 25 सितंबर को साहिया क्षेत्र में आई दैवीय आपदा में भारी नुकसान हुआ है। इसमें साहिया पाटन मार्ग का पुस्ता भी ढह गया और मार्ग पर कई जगह बड़ी दरारें आयी हुई हैं। साहिया पाटन मोटर मार्ग तकरीबन 20 गांव का मुख्य मोटर मार्ग है। मोटर मार्ग समाल्टा से होते हुए माक्टी मोटर मार्ग पर मिलता है। इन दिनों जौनसार बावर के इष्ट देवता महासू महाराज समाल्टा गांव में विराजमान है। जिनके दर्शन के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु इसी मोटर मार्ग से आवाजाही करते हैं। साथ ही राजकीय इण्टर कॉलेज साहिया के विद्यार्थियों का आना जाना इसी सड़क से है। सड़क धंसने से संकरी हो चुकी है जिसके चलते वाहनों को आवागमन में दिक्कत हो रही है और कभी भी कोई हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासी इंद्र सिंह, सावन सिंह, मेहर सिंह, सरदार सिंह, चंदन सिंह आदि का कहना है कि लोनिवि से कई बार मार्ग की मरम्मत करने की मांग की गयी है। लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हो पायी है। ग्रामीणों ने मार्ग की मरम्मत करने की मांग लोनिवि साहिया से की है। लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार का कहना है कि भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का एस्टीमेट तैयार कर रहे हैं। एस्टीमेट तैयार कर उच्चाधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा। कहा कि जल्द ही निविदाएं करवाकर मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू किया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश शहर के बाजार में नहीं लगेंगी पटाखों की दुकानें
Next: पशु चिकित्सालय में ताला लटका होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.