Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सहसपुर क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की
  • देहरादून

सहसपुर क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की

RNS INDIA NEWS 20/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने की मांग विधायक ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से की है। शुक्रवार को विधायक सहदेव पुंडीर ने काबीना मंत्री से उनके कार्यालय में मुलाकात की। विधायक ने बताया कि सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत पीएचसी सेलाकुई पर मरीजों का अधिक दबाव है, लेकिन यहां सुविधाओं का अभाव है। अस्पताल में दो ही चिकित्सक तैनात हैं, जिनमें से एक पीजी कोर्स करने गए हैं। पैरा मेडिकल कर्मियों की भी कमी बनी हुई। मरीजों के दबाव को देखते हुए इस अस्पताल को उच्चीकृत किया जाना जरूरी है। इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्र राजावाल, स्वास्थ्य केंद्र नया गांव पेलियो को पीएचसी में तब्दील कर चिकित्सकों की नियुक्ति की जानी चाहिए, जिससे ग्रामीणों को सुलभ और सस्ते उपचार की सुविधा मिल सके। इसके साथ ही सीएचसी सहसपुर में अल्ट्रासाउंड की सुविधा, ओटी की सुविधा शुरू करने की मांग भी की। विधायक ने बताया कि सहसपुर क्षेत्र में महाविद्यालय नहीं होने के कारण युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए विकासनगर और देहरादून के शिक्षण संस्थानों में जाना पड़ता है। सरकारी महाविद्यालयों में सीटों की संख्या निर्धारित होने से अधिकांश युवा उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षित करने के लिए उन्होंने सहसपुर में राजकीय महाविद्यालय खोलने की मांग भी रखी। कहा कि इस विषय को विधानसभा सत्र के दौरान भी रखा गया है। विधायक ने बताया कि काबीना मंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेरीनाग में नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्षों का भाजपाईयों ने किया स्वागत
Next: ओएलएक्स पर वॉशिंग मशीन बेचना पड़ा भारी, गंवाए 99 हजार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.