Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सफाई कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
  • देहरादून

सफाई कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/12/2023
rns featured image new

देहरादून। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने निकायों में ठेका प्रथा में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों के नियमितिकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। गुरुवार को कर्मचारियों ने नगर निगम से डीएम दफ्तर तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो एक जनवरी से प्रदेश भर में हड़ताल शुरू कर देंगे। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारी बड़ी संख्या में नगर निगम परिसर में एकत्र हुए। यहां नगर आयुक्त को ज्ञापन देने के बाद डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च शुरू किया। प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी डीएम कार्यालय परिसर पहुंचे। यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। जिसमें ठेकेदारी प्रथा, संविदा और दैनिक सफाई मजदूरों को नियमित करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी कई सालों से नियमितिकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसके साथ ही डॉ. ललित मोहन रयाल कमेटी की सिफ़ारिशों और पुरानी पेंशन को लागू करने की भी मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश प्रभारी विशाल बिरला, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुनील राजौर, जिलाध्यक्ष देहरादून अरविंद घांवरी, महामंत्री पंकज चौटाला, श्याम कुमार, लक्ष्मण गहलोत, परमिंदर, छाया देवी, सोनिया देवी, राहुल, अक्षय, आशीष, गौरव घाघट, सोहन लाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता भंडारी हत्या मामले में दो पटवारियों की वेतन वृद्धि पर 3 साल के लिए लगी रोक, निलंबन खत्म, बहाली मिली
Next: रुद्रप्रयाग में ग्रामीण डाक सेवकों का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.