Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अंकिता भंडारी हत्या मामले में दो पटवारियों की वेतन वृद्धि पर 3 साल के लिए लगी रोक, निलंबन खत्म, बहाली मिली
  • पौड़ी

अंकिता भंडारी हत्या मामले में दो पटवारियों की वेतन वृद्धि पर 3 साल के लिए लगी रोक, निलंबन खत्म, बहाली मिली

RNS INDIA NEWS 14/12/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  अंकिता भंडारी हत्या मामले में जिलाधिकारी पौड़ी ने दो पटवारियों की वेतन वृद्धि पर 3 साल की रोक लगा दी है।  अंकिता हत्या मामले में हीलाहवाली बरतने वाले तहसील यमकेश्वर के उदयपुर पल्ला-दो और अजमेर पल्ला-तीन के राजस्व उपनिरीक्षकों की वेतन वृद्धि पर डीएम ने तीन साल की रोक लगा दी है। डीएम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। साथ ही जिलाधिकारी ने दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई समाप्त करते हुए सवेतन सेवा बहाली का आदेश जारी किया है। दोनों राजस्व उप निरीक्षकों को अंकिता हत्याकांड में प्रभावी कानूनी कार्रवाई नहीं करने, अंकिता के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर एफआईआर दर्ज नहीं करने, दायित्व और विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही के आरोप में 2022 में निलंबित किया गया था।

तीन साल तक पटवारियों की वेतन वृद्धि नहीं होगी
 विदित हो कि पौड़ी जिले के श्रीकोट की रहने वाली अंकिता भंडारी यमकेश्वर क्षेत्र स्थित वनंत्रा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। 19 साल की अंकिता भंडारी 18 सितंबर 2022 को अचानक वनंत्रा रिसॉर्ट से लापता हो गई थी।  इसके बाद वनंत्रा रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने अंकिता के घरवालों को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।  हालांकि अंकिता का शव करीब एक हफ्ते बाद 24 सितंबर को चीला नहर से बरामद हुआ था। पुलकित आर्य पर है हत्या का आरोप: पुलकित आर्य और उसके दो साथी अंकित गुप्ता और सौरभ भास्कर पर आरोप है कि तीनों ने अंकिता को चीला नहर में धक्का दे दिया था।  पुलकित आर्य पर आरोप है कि वो अंकिता भंडारी से रिसॉर्ट में गलत काम कराना चाहता था। जिसके लिए अंकिता भंडारी ने साफ इनकार कर दिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संविदा कर्मियो को हटाए जाने पर सफाई कर्मचारी संघ में गुस्सा
Next: सफाई कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.