Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क कटान के दौरान भूस्खलन, जेसीबी चालक की मलबे में दबकर मौत
  • अल्मोड़ा

सड़क कटान के दौरान भूस्खलन, जेसीबी चालक की मलबे में दबकर मौत

RNS INDIA NEWS 10/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। द्वाराहाट तहसील क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जेसीबी चालक की भूस्खलन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह ग्राम असगोली से ग्राम पैठानी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। पंचघाटी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा ग्राम घूने, सिमलगांव में सड़क कटान का काम किया जा रहा था। सुबह करीब 8:30 बजे अचानक पहाड़ी दरक गई, जिससे भारी मात्रा में मलबा नीचे आ गिरा और वहां कार्य कर रही जेसीबी मशीन उसके नीचे दब गई। मलबे के नीचे दबे चालक की पहचान करतार सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम झारकुड़ी, जनपद नूह (हरियाणा) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार और थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी में दबे चालक को बाहर निकालकर सीएचसी द्वाराहाट ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक जेसीबी को मलबे से निकालने का कार्य जारी था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बुजुर्ग महिला से कर्णफूल लूटने वाला आरोपी बिशन पहाड़ी 16 घंटे में गिरफ्तार
Next: इस तारीख से होगी चारधाम यात्रा की शुरुआत, एडवाइजरी हुई जारी, शासन सतर्क

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.