Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • झारखंड : गढ़वा में सडक़ हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौत और कई जख्मी, गुस्साए लोगों ने वैन फूंकी
  • राष्ट्रीय

झारखंड : गढ़वा में सडक़ हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौत और कई जख्मी, गुस्साए लोगों ने वैन फूंकी

RNS INDIA NEWS 17/07/2024
rns featured image new

गढ़वा (आरएनएस)। झारखंड के गढ़वा जिला मुख्यालय में स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात-आठ बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने पिकअप वैन में आग लगा दी।

लोगों ने मौके पर पहुंचे रंका के डीएसपी, गढ़वा के बीडीओ और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। लोगों को समझाने की कोशिश विफल होने पर पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठी चार्ज भी किया है।
यह हादसा मंगलवार दोपहर गढ़वा के बाइपास रोड पर उस वक्त हुआ, जब शहर के सहीजना मोहल्ले में स्थित आरएन. टैगोर स्कूल में छुट्टी के बाद ऑटो बच्चों को लेकर उनके घर पहुंचाने जाटा गांव जा रहा था। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। ऑटो पर 12 बच्चे सवार थे।

ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को ऑटो से निकालकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा, जहां दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य बच्चों को गंभीर चोटें आई है।
अस्पताल में बच्चों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद हैं। घटनास्थल पर भी बड़ी संख्या में लोग हैं। उन्होंने पिकअप वैन की आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ी को भी भगा दिया।
गढ़वा बाइपास रोड अब भी निर्माणाधीन है, लेकिन इस पर गाडिय़ों का आवागमन शुरू हो चुका है। हाल के दिनों में इस सडक़ पर कई हादसे हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनंत अंबानी की शादी में था विस्फोट करने का प्लान, इस तरह हुआ खुलासा
Next: दो महीने में सभी शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन कर रिपोर्ट पेश करें: हाईकोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.