Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अनंत अंबानी की शादी में था विस्फोट करने का प्लान, इस तरह हुआ खुलासा
  • राष्ट्रीय

अनंत अंबानी की शादी में था विस्फोट करने का प्लान, इस तरह हुआ खुलासा

RNS INDIA NEWS 17/07/2024
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। दुनियाभर में मुकेश अंबानी के बेटे की शादी चर्चा में बनी रही। इसी बीच अब खबर ये आ रही है कि मुंबई पुलिस ने अनंत अंबानी की शादी में बम की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शख्स ने शादी में बम की धमकी दी थी।
दरअसल, आरोपित शख्स ने सोशल मीडिया पोस्ट पर अंबानी के घर बम होने की धमकी दी थी। पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय आरोपी विरल शाह गुजरात के वडोदरा का रहने वाला है और पेशे से वह एक इंजीनियर है। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान एक्स यूजर का पता वडोदरा में चला। इसके बाद मुंबई अपराध शाखा की एक टीम को गुजरात भेजा गया और आरोपी को वडोदरा से पकड़ लिया गया। अब आरोपी को मुंबई लाया जा रहा है।

इससे पहले, मुंबई पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया था। अनंत अंबानी की शादी में बम की संभावित धमकी से संबंधित एक सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। बता दें कि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट स्नस्नस्स्नढ्ढक्र नाम के यूजर ने किया था। इस पोस्ट में उसने लिखा था कि अगर अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बम विस्फोट हो जाए, तो पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था उलट जाएगी। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सोशल मीडिया पोस्ट में आरोपी ने लिखा था, ‘मेरे दिमाग में एक बेशर्मी भरा विचार आया कि अगर अंबानी की शादी में बम फट गया, तो आधी दुनिया उलट जाएगी। एक पिन कोड में खरबों डॉलर।’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मशहूर लेखक के घर चोरी करने के बाद चोर को हुआ पछतावा, लौटा दिया सारा सामान
Next: झारखंड : गढ़वा में सडक़ हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौत और कई जख्मी, गुस्साए लोगों ने वैन फूंकी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.