Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक की मौत
  • पौड़ी

सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/10/2021
default featured image

पौड़ी। शहर में कोटद्वार रोड पर शुक्रवार की रात सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई है। मृतक शादी समारोह से लौट रहा था। युवक की मौत से परिवार सदमे में है। वहीं, युवाओं में भी शोक की लहर बनी हुई है। कोतवाल पौड़ी विनोद गुंसाई ने बताया कि सेंट थॉमस स्कूल मोहल्ला निवासी दीपक राणा उम्र 25 पुत्र चंद्रशेखर राणा पौड़ी ब्लाक के बंगर गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद स्कूटी में घर लौट रहा था। कोटद्वार रोड पर छतरीधार में देर रात दीपक की स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क के पैराफिट से टकरा गई और वह सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में दीपक गंभीर रुप से घायल हो गया। पीछे से आ रहे कुछ युवाओं ने दीपक को 108 सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया कि हादसे में घायल युवक को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया था, लेकिन युवक ने एम्स पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। युवक के साथी मोहित सिंह ने बताया कि हादसे में दीपक के सिर पर गंभीर चोटें आ गई थी, उसके मुंह, नाक व कान से लगातार खून का रिसाव हो रहा था। बताया कि मृतक के पिता ठेकेदारी करते हैं, उसके दो बड़े भाई हैं। मोहित ने बताया कि घटना के बाद परिवार सदमे में है, जबकि युवाओं में शोक की लहर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला से मारपीट और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Next: दो घंटे बाधित रहा केदारनाथ हाईवे

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

कार्य बहिष्कार कर राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने का बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

14 साल बाद थमाया बिजली बिल, आयोग ने लगाई विभाग को फटकार

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.