Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कांग्रेस ने सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री पद से हटाया
  • राष्ट्रीय

कांग्रेस ने सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री पद से हटाया

RNS INDIA NEWS 14/07/2020
rns featured image new

राजस्‍थान (Rajasthan) में मचे सियासी घमासान में आखिरकार वही हुआ जिसका अंदेशा जताया जा रहा था. कांग्रेस पार्टी ने सख्‍त रुख अपनाते हुए सचिन पायलट (Sachin Pilot) और उनके दो विश्‍वस्‍तों को राजस्‍थान के मंत्री पद से हटाने की घोषणा की है. सचिन पायलट, अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस सरकार में उप मुख्‍यमंत्री थे. इसके साथ ही पायलट को राजस्‍थान कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से भी बर्खास्‍त कर दिया गया है. पायलट और उनके विश्‍वस्‍तों पर इस कार्रवाई की घोषणा कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (RS Surjewala) ने मीडिया को संबोधित करते हुए की.

उन्‍होंने कहा कि राजस्थान के चार दिन के घटनाक्रम से सब परिचित हैं. भाजपा ने एक षड्यंत्र के तहत राजस्थान की चुनी हुई सरकार को गिराने की साज़िश की गई है. भाजपा ने धनबल, सत्ता बल, ईडी और इनकम टैक्स विभाग का गलत इस्तेमाल किया गया है. पूरे देश ने देखा कि अशोक गहलोत सरकार के विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई. यह दुर्भाग्‍यपूर्ण है कि सचिन (पायलट) और कुछ विधायक भ्रमित होकर सरकार गिराने की साज़िश में शामिल हो गए. गौरतलब है कि पायलट, मनमोहन सिंह के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस की केंद्र सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं. अपने खिलाफ हुई ‘कार्रवाई’ के बाद सचिन पायलट ने ट्वीट किया-सत्‍य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं.

पायलट को पदों से हटाने की घोषणा करते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से कहा गया कि पार्टी ने उन्‍हें पर्याप्‍त सम्‍मान और पद दिया लेकिन वे सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने लगे. इस बीच, नए घटनाक्रम के बाद अब विपक्षी पाटी बीजेपी, सरकार से सदन में बहुमत साबित करने की मांग कर सकती है. विधायकों के संख्‍या बल के मामले में अशोक गहलोत की सरकार इस समय असमंजस की सी स्थिति में है. ऐसा माना जा रहा है कि गहलोत को समर्थन देने वाले विधायकों की संख्या 100 से भी कुछ नीचे है. भारतीय ट्राइबल पार्टी (ITP) के दो सदस्य] जो कांग्रेस सरकार के साथ बैठे थे, सोमवार को समर्थन वापस लेने की घोषणा कर चुके हैं. उनका समर्थन वापस ले लिया. 200 सदस्‍यीय राजस्‍थान विधानसभा में बहुमत के लिए 101 के आंकड़े के जरूरत है

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी का पंचायत प्रतिनिधियों से किया गया महत्वपूर्ण इ-संवाद
Next: केदारनाथ धाम हुआ श्रद्धालुओं से गुलजार

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.