Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सभासद के घर से उड़ाया 80 तौला सोना, ढाई किलो चाँदी के जेवर और नकदी
  • ऊधम सिंह नगर

सभासद के घर से उड़ाया 80 तौला सोना, ढाई किलो चाँदी के जेवर और नकदी

RNS INDIA NEWS 12/08/2022
default featured image

रुद्रपुर। क्षेत्र में चोरों ने नगर पालिका सभासद के घर को निशाना बना लिया। सभासद के घर से 80 तोला सोने के जेवर, ढाई किलो चांदी के जेवर और साढ़े चार लाख रुपये की नगदी चोर उड़ा ले गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। गदरपुर नगर पालिका सभासद विनीता चौधरी का बस अड्डा कॉलोनी में घर है। रक्षाबंधन पर्व के लिये विनीता मंगलवार को अपने पति पूर्व सभासद बृजेश उर्फ बिल्लन चौधरी और बेटे कोकिल चौधरी संग अपने भाई के घर बुलंदशहर गयी थीं। शुक्रवार दोपहर परिवार घर लौटा तो मेन गेट के ताले टूटे मिले। भीतर कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारियों के भी लॉक टूटे हुये थे। विनीता और बृजेश के अनुसार अलमारियों के लॉकर में रखे करीब 80 तोला सोने के जेवर, ढाई किलो चांदी के जेवर और साढ़े चार लाख रुपये की नगदी गायब है। सूचना पर सीओ वंदना वर्मा, थानाध्यक्ष राजेश पांडे समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सभासद से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने सभासद के आवास और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस विधायक के दामाद की बेकाबू एसयूवी ने ऑटो व बाइक में मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत
Next: दून अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

बीमा कंपनी को 3.55 लाख मुआवजा देने का आदेश

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

किच्छा में 91 कछुओं के साथ दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

ऑडियो बनाने और वायरल करने वालों की जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज
  • बग्वाली पोखर क्षेत्र में सोलर प्लांटों का फायर रिस्क निरीक्षण

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.