Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर चीनी मिल आवास में महिला ने फांसी लगाई
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर चीनी मिल आवास में महिला ने फांसी लगाई

RNS INDIA NEWS 29/03/2026
rns featured image new

काशीपुर। बाजपुर चीनी मिल कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में रविवार दोपहर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेली थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, चीनी मिल में कार्यरत सीजनल कर्मी सुरेंद्र सिंह की 52 वर्षीय पत्नी इंद्रावती लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं। रविवार दोपहर करीब दो बजे उन्होंने कमरे के भीतर कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

घटना का पता तब चला जब करीब तीन बजे उनके पति घर लौटे। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्हें संदेह हुआ। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा गया, जहां इंद्रावती का शव फंदे से लटका मिला।

परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि मृतका के दो बच्चे हैं। बेटी लखनऊ में नौकरी करती है, जबकि बेटा दिल्ली में पढ़ाई कर रहा है। एसएसआई विक्रम धामी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीटेक छात्र हत्याकांड: सात फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
Next: 10 लाख न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.