Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सावधान! टैटू गुदवाने का शौक पड़ा महंगा, 12 लोग हुए एचआईवी संक्रमित
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

सावधान! टैटू गुदवाने का शौक पड़ा महंगा, 12 लोग हुए एचआईवी संक्रमित

RNS INDIA NEWS 06/08/2022
rns featured image new

बनारस (आरएनएस)। यूपी के बनारस में टैटू बनवाने का शौक कुछ लोगों को महंगा पड़ गया है। दरअसल, टैटू बनवाने के बाद 12 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। दो महीने में अस्पताल में हुई जांच में 10 लडक़े और दो लड़कियां एचआईवी संक्रमित पाई गई हैं। टैटू बनवाने से बड़ी संख्या में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि से हडक़ंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, संक्रमित पाए गए सभी मरीजों की जांच पिछले दो महीनों में पंडित दीन दयाल जिला अस्पताल में कराई गई थी। अब 12 लोग एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं। अस्पताल की डॉक्टर के अनुसार, सभी में संक्रमण की वजह टैटू बनवाने के लिए संक्रमित निडल का इस्तेमाल करना है। यह जानकारी एंटी रेट्रो वायरल ट्रीटमेंट सेंटर की डॉक्टर की तरफ से दी गई है।
डॉक्टर के अनुसार, संक्रमित पाए गए सभी लोगों ने हाल ही में टैटू बनवाए थे। जिसके बाद इस सभी लोगों को लगातार बुखार आने के साथ ही कमजोरी हो रही थी। धीरे-धीरे उनका वजन भी कम हो रहा था। जब सभी ने जांच करवाई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जांच में ये भी पता चला है कि इन सभी संक्रमित लोगों ने किसी फेरीवाले या फिर मेले में टैटू गुदवाया था। डॉक्टर का कहना है कि निडल संक्रमित होने की वजह से सभी एचआईवी संक्रमित हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्ज न चुकाने के लिए यूपी के व्यापारी ने किया खुद का अपहरण
Next: भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के पीछे हिट स्क्वॉड का हाथ? एनआईए को केस सौंपने में देरी कर रही कर्नाटक पुलिस

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.