Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सात ताल क्षेत्र में बाघ दिखने से मचा हड़कंप
  • नैनीताल

सात ताल क्षेत्र में बाघ दिखने से मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 18/12/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  सात ताल क्षेत्र में गुरुवार को बाघ दिखने से हड़कंप मच गया। क्षेत्र में चहलकदमी करते हुए गुलदार का वीडियो भी स्थानीय लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया है। लोगों ने वन विभाग को क्षेत्र में बाघ दिखने की सूचना दी। इसके बाद से वन विभाग ने क्षेत्र में बर्ड वॉचिंग को बंद कर दिया है। वन विभाग ने बाघ को ट्रैक करने के लिए कैमरे लगा दिए हैं। गुरुवार की सुबह सात ताल के वाटर फॉल क्षेत्र में एक बाघ गुजरता हुआ स्थानीय लोगों को दिखाई दिया। जिसके बाद से ही सोशन मीडिया में खबरें चलने लगीं। लंबे समय बाद क्षेत्र में बाघ दिखने से लोगों में दहशत का माहौल है। सोशल मीडिया में अलग-अलग जगह बाघ दिखने की सूचना चलने लगी। जानकारी देते हुए वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने वाटर फॉल क्षेत्र में बाघ दिखने की सूचना दी। इसके बाद से ही क्षेत्र में बाघ को ट्रैक करने के लिए पांच कैमरे लगा दिए हैं। वहीं गुरुवार दिन से ही क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी है। कहा कि बाघ के ट्रैक होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं बाघ दिखने का स्थान बर्ड वॉचिंग के लिए भी है। वहीं बर्ड वाचिंग को बंद कर दिया गया है। साथ ही लोगों को उस क्षेत्र में जाने के लिए मना किया गया है। बाघ किस जगह देखा गया इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो नशा तस्करों को 8 और 10 साल का सश्रम कारावास
Next: राशिफल 19 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.