Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सालों के इंतजार के बाद पाकिस्तान से रिहा हुआ बारेलाल
  • राष्ट्रीय

सालों के इंतजार के बाद पाकिस्तान से रिहा हुआ बारेलाल

RNS INDIA NEWS 28/06/2021
rns featured image new

दमोह,28 जून (आरएनएस)। नोहटा थाना क्षेत्र के पटी शीशपुर गांव निवासी मानसिक रूप से कमजोर युवक बारेलाल आदिवासी दो साल पहले गलती से पाकिस्तान पहुंच गया था। जिसकी जानकारी सामने आने के बाद उसे वापस लाने सरकार ने प्रयास शुरू किया और शनिवार को वह प्रयास सफल हुआ जब बारेलाल अपने घर पहुंच गया। लंबे प्रयासों और विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद उसे पाकिस्तान से बाघा बॉर्डर और फिर पुलिस द्वारा उसे उसके गांव लाया गया। बारेलाल को देखकर उसके स्वजनों की आंखों से आंसू आ गए।
गौरतलब है कि बारेलाल आदिवासी सहित एक अन्य युवक प्रशांत बेंधम को 14 नवंबर 2019 को पाकिस्तान के बहवलपुर से गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान की ओर दावा किया गया था कि बेंधम और बारेलाल आदिवासी को यजमन पुलिस की एक गश्ती दल ने बहवलपुर जिले में चोलिस्तान क्षेत्र से अवैध तरीके से पाकिस्तान में दाखिल होते समय गिरफ्तार किया था। जिसके बाद यह खबर पूरे देश में धुआं की तरह फ़ैल गई स्वजनों ने पाकिस्तान में पकड़े गए युवक को ही अपना बेटा बताया था। नोहटा थाने में बारेलाल के गुम होने की रिपोर्ट भी घरवालों ने दर्ज कराई थी।
बारेलाल के पाकिस्तान में होने की पुष्टी के बाद भारत सरकार ने दोनो युवकों को वापस लाने के प्रयास में लग गई थी। बारेलाल के परिवार से पिता सुब्बी आदिवासी, मां लक्ष्मी बाई और भाई पदम आदिवासी से संपर्क कर जानकारी सुनिश्चित कर उसे वापस लाने के प्रयास शुरू किए गए थे।
परिजनों ने बताया कि बारेलाल का इलाज मेडिकल कॉलेज जबलपुर में चल रहा था और वह कई बार घर से बिना बताए भाग जाता था। अंतिम बार वह अपने घर से 2017 में निकला और कई दिनों तक नहीं लौटा तो परिजनों ने नोहटा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश जुट गई।
इन सबके बीच अपने तथ्यों को मजबूती से रखते हुए भारत सरकार बारेलाल की घर वापसी कराने में सफल रही, लेकिन उसके साथ पकड़े गए युवक प्रशांत को भारत लौटाया गया या नहीं इसकी अभी तक पुष्टी नहीं हो सकी है। बारेलाल के स्वजनों व नोहटा थाने के आरक्षक को लेने जाने के लिए सभी जरूरी कार्यवाई की गई तथा बारेलाल को बाघा बॉर्डर के रास्ते स्वजनों के सुपुर्द किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बस और पिकअप की भिड़ंत, 5 लोगों की मौत, कई लोग घायल
Next: तय समय सीमा में करें सड़क सुधार के काम : उपायुक्त

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.