Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • साल 2024 में होंगे विवाह के 52 शुभ मुहूर्त
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

साल 2024 में होंगे विवाह के 52 शुभ मुहूर्त

RNS INDIA NEWS 11/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   साल 2023 का आखिरी विवाह मुहूर्त आगामी 15 दिसंबर को है। 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा। इसके बाद इसके बाद विवाह की शहनाइयां सीधे नए साल 2024 में बजेंगी। नए साल में 16 जनवरी 2024 से बजनी शुरू होंगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार नए साल में विवाह के कुल 52 मुहूर्त होंगे। फरवरी में सबसे अधिक 11 दिन शादियां होंगी, सबसे कम जुलाई में होंगी। ज्योतिषाचार्य अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि साल 2024 में 36 शुद्ध मुहूर्त और 16 आपातकालीन मुहूर्त हैं। नए साल में केवल आठ माह ही विवाह होंगे। जबकि साल 2023 में केवल सात माह विवाह हुए जिसमें कुल 54 दिन विवाह के मुहूर्त थे।  2024 में सर्वाधिक विवाह बसंत पंचमी व अक्षय तृतीया पर होंगे। अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि 16 जनवरी से वैवाहिक कार्यक्रम शुरू होंगे, जो अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह तक सम्पन्न होंगे। इसके साथ ही 6 मई से 3 जून तक विवाह के मुख्य कारक गुरु व शुक्र दोनों के अस्त रहने के कारण कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। इसके पश्चात 16 जुलाई से 12 नवम्बर तक चातुर्मास्य रहेगा। इस कारण मांगलिक कार्य रुक जाएंगे।

आपातकालीन विवाह मुहूर्त
(बृहस्पति उदय, शुक्र अस्त की स्थिति में)
अप्रैल 28, 30
मई 1, 2, 5
जून 11, 12, 16, 19, 20, 21, 22, 23, 28, 29, 30

ये हैं शुभ मुहूर्त की तिथियां
जनवरी 16, 20, 21, 22, 30, 31
फरवरी 1, 4, 6, 14, 17, 18, 23, 24, 25, 26, 28
मार्च 2, 3, 4, 5, 6, 7, 12
अप्रैल 18, 21, 22, 23
जुलाई 11
नवम्बर 22, 23, 24, 26
दिसम्बर 5, 7, 11

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रान्तीय रक्षक दल के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड में शामिल हुए सीएम धामी
Next: आध्यात्मिक जीवन जीने को छोड़ा घर, मध्य प्रदेश से पुलिस ने किया बरामद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.